आज से चिडियाघर में होंगें टाइगर के नन्हें शावकों के दीदार

Nov 02 2021

ग्वालियर 2 नवंबर 2021- गांधी प्राणी उद्यान में मादा मीरा (व्हाइट टाइगर) द्वारा लगभग दो माह पूर्व जन्में दो नन्हे शावकों कों 3 नवंबर 2021 को प्रथम बार आम सैलानियों के दीदार के लिए एन्क्लेजर में निकाला जाएगा   जू क्यूरेटर श्री गौरव परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधी प्राणी उद्यान में मादा मीरा (व्हाइट टाइगर) द्वारा लगभग दो माह पूर्व 31 अगस्त 2021 की मध्य रात्रि को जन्में दो नन्हे शावकों कों निगमायुक्त श्री किशोर कन्याल की अनुमति से चिडियाघर घूमने आने वाले सैलानियों के दीदार के लिए 03 नवंबर 2021 को प्रथम बार एन्क्लेजर में उनकी मॉ मीरा के साथ  निकाला जाएगा। दोनों शिशु शावकों को प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही निकाला जाएगा। इसके साथ ही कल दिनांक 3 नवंबर 2021 गांधी प्राणी उद्यान में आने वाले सैलानियों से दोनों शावकों के नाम भी लिए जाएंगें। सैलानी दोनों शावकों के नाम लिखकर चिडियाघर में स्थित कंट्रोलरुम में दे सकते हैं। बुधवार को प्राप्त नामों में से उत्कृष्ठ नामों का चयन कर शावकों का नामकरण किया जाएगा। दोनों शावकों में एक सफेद रंग एवं एक पीले रंग का है।