खाना बनाते महिला जली ग्वालियर। खाना बना रही महिला की साड़ी ने आग पकड़ ली और जब तक महिला को पता चलता, उससे पहले ही आग से वह बुरी तरह झुलस गई। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर की है। घटना का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हजीरा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी चालीस वर्षीय मीना पत्नी श्याम बीती रात खाना बना रही थी, तभी उसकी साड़ी ने आग पकड़ ली। मामले का पता चलते ही पति सहित अन्य परिजनों ने आग बुझाई और महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है

Nov 02 2021