गए थे भात मांगने, चोर समेट ले गए नगदी, गहने ग्वालियर। भतीजी की शादी के लिए भात मांगने गए चाचा के घर पर चोरों ने धावा बोलकर नगदी, गहने सहित करीब ढाई लाख का माल पार कर दिया। वारदात गिरवाई थाना क्षेत्र के न्यू वैष्णों कॉलोनी की है। घटना का पता उस समय चला जब पीडि़त वापस आए तो घर के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैगिरवाई थाना क्षेत्र के न्यू वैष्णों कॉलोनी निवासी जितेन्द्र सिंह कुशवाह पुत्र रोशन लाल कुशवाह प्राइवेट जॉब करते है। 21 नवंबर को उनकी भतीजी मोनिका की शादी है, बीते रोज वह भात मांगने के लिए अपनी ससुराल झांसी गए थे और घर पर ताला डाल गए थे। सूना घर देखकर चोरों ने धावा बोला और अलमारी से ढाई तोला सोने व पौन किलो चांदी के गहनों सहित नगदी 25 हजार रुपए चोरी कर ले गए। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैजेवर, नगदी पारथाटीपुर थाना क्षेत्र के दर्पण कॉलोनी निवासी सत्येन्द्र ङ्क्षसह पुत्र जनकसिंह चौहान के घर धावा बोलकर चोर नगदी दो हजार रुपए के साथ ही सोने व चांदी के जेवर पार कर ले गए। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैआधा लाख से ज्यादा का माल ले गए चोरचीनौर थाना क्षेत्र के ग्राम अमरोल निवासी चंदा रावत पत्नी रविन्द्र रावत के घर पर धावा बोलकर नगदी व जेवर सहित आधा लाख रुपए से ज्यादा का माल पार कर ले गए। वारदात का पता सुबह चला तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Nov 02 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









