दीपावली पर बाजार की भीड़ में चोर भी सक्रिय,आधा दर्जन संदेहियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया
Nov 01 2021
ग्वालियर। यदि आप दीपावली से पहले बाजारों में खरीदारी करने जा रहे हैं तो भीड़ के बीच अपना पर्स, पैंस और गहने बचाकर रखिएगा। क्योंकि बाजारों में भीड़ बढऩे के साथ ही जेब कट और चोर सक्रिय हो गए हैं। बीते दो से तीन दिन में जेब कटने की दो दर्जन वारदात हो चुकी हैं। रविवार को बाड़ा, सदर बाजार मुरार व किला गेट पर रिकॉर्ड भीड़ रही। जिसमें पर्स चोरी, कैश, मोबाइल व चेन चोरी की 13 वारदातें हुई हैं। बाड़ा से करीब आधा दर्जन संदेहियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह वह लोग है जो भीड़ के बीच में घुसकर भीख मांग रहे थे या संदेही नजर आए हैं। इनसे अभी पूछताछ की जा रही है। यही कारण है कि रविवार रात को खुद एसपी अमित सांघी बाजारों में पहुंचे और सुरक्षा व्यवसथा को चेक किया है।
मुरैना अंबाह निवासी वैशाली प्रजापति खरीदारी करने के लिए बाड़ा स्थित बाजार में आई थीं। वैशाली जब बाजार में खरीदारी कर रही थीं तो उनके पर्स पर किसी ने हाथ साफ कर दिया। उनके पर्स की चेन खोलकर चोर अंदर रखा छोटा पर्स चोरी कर ले गए हैं। जिसमें 7 हजार रुपए, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, आधार व अन्य दस्तावेज चोरी कर ले गए। वैशाली ने कोतवाली थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
इसी तरह करैरा निवासी विनिता भी अपने पति के साथ खरीदारी करने आई थीं। किसी ने उनके पर्स से भी एक अंगूठी और तीन हजार रुपए पार कर दिए। मुरार सदर बाजार निवासी शांति देवी के पर्स से मोबाइल चोरी गया है। कई के पर्स चोरी हुए हैं जिसमें एक हजार से 2 हजार रुपए रखे थे। वह तो थाने तक भी नहीं पहुंचे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भीड़ में शामिल होकर करते हैं वारदात
बाजारों में इस समय खरीदारी करने वालों की रिकॉर्ड भीड़ है। इन्हीं के बीच लोगों की जेब पर हाथ साफ करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। यह कोई भी हो सकते हैं। बच्चे, महिलाएं या लड़कियां और बुजुर्ग भी हो सकते हैं। यह टारगेट को सिलेक्ट करते हैं और कुछ दूरी पर उनके साथ-साथ घूमते हैं और जैसे ही मौका मिलता है हाथ साफ कर जाते हैं। कई शिकायत तो थाने तक भी नहीं पहुंच पाती हैं।
चोरियों को रोकने एसपी का स्पेशल टीमें बाजारों में
दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव की तैयारी के लिए बाजारों में आने वाले लोगों के साथ बदमाश कोई वारदात ना कर सकें, इसे रोकने के लिए पुलिस कप्तान अमित सांघी ने क्राइम ब्रांच की 4 स्पेशल टीम बनाई हैं। जिसमें करीब आधा सैकड़ा तेज-तर्रार जवान और अफसर तैनात किए है। जो बाजारों में तैनात रहकर बदमाशों पर नकेल कसेंगे।
डीएसपी और टीआई करेंगे मॉनीटरिंग
स्पेशल 4 में एक टीआई, तीन एसआई, एक एएसआई और करीब आधा सैकड़ा जवानों को तैनात किया गया है, इनके द्वारा की गई कार्रवाई और मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी डीएसपी क्राइम विजय भदौरिया और थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता पर रहेगी। यह टीम बाजारों से लेकर सड़कों तक पर निगरानी रखेंगे। साथ ही यह सिविल ड्रेस में बाजारों में सक्रिय रहेंगे।
एसपी अमित सांघी ने बताया कि बाजारों में दीपावली पर भीड़ के बीच कई असामाजिक तत्व भी शामिल हो जाते हैं जो किसी भी तरह की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। बाजार आने वाले अलर्ट रहें। साथ ही पुलिस की स्पेशल टीमें बनाकर हमने बाजारों में तैनात की है। जिससे भी शहरवासी के साथ कोई घटना घटित न हो सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









