पुलिस की तैयारी कर रही छात्रा से रेप, जॉब इंटरव्यू के बहाने ग्वालियर बुलाया
Nov 01 2021
ग्वालियर। मध्यप्रदेश पुलिस की तैयारी कर रही 19 साल की छात्रा के साथ फेसबुक फ्रेंड ने रेप किया। आरोपी मूलत: श्योपुर का रहने वाला है। ग्वालियर में किराए के मकान में रहता है। पीडि़ता करैरा (शिवपुरी) की रहने वाली है। झांसी (शिवाजी नगर) में रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है। आरोपी ने 2 महीने पहले ही उससे फेसबुक पर दोस्ती की। जॉब के लिए इंटरव्यू के बहाने से ग्वालियर बुलाया। अपने कमरे में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर ज्यादती की। उसके अश्लील वीडियो बना लिए। साथ ही उसके सारे डॉक्यूमेंट रख लिए।
गत दिवस एक बार फिर आरोपी ने छात्रा को उसके डॉक्यूमेंट वापस करने के लिए बुलाया। उसके वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ग्वालियर में पुलिस लाइन के पीछे अपने कमरे पर ले जाकर रेप किया। इसके बाद वह उसे डीआरपी लाइन के गेट पर छोड़कर भाग गया। छात्रा ने हिम्मत जुटाकर वहीं से डायल 100 पर कॉल लगाया। इसके बाद वह बहोड़ापुर थाने में शिकायत की।
शुरू में डर गई थी, इसीलिए खामोश रही
छात्रा के अनुसार, 2 महीने पहले फेसबुक पर आवेश धाकड़ के अकाउंट से उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उसने एक्सेप्ट कर लिया। दोस्ती होने के बाद उनके बीच बातचीत होने लगी। बाद में आवेश ने मोबाइल नंबर लेकर कॉलिंग करना शुरू कर दिया। उसने आवेश को बताया कि उसे जॉब की जरूरत है। आरोपी ने 20 अक्टूबर को उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया। फूलबाग पर दोनों मिले। यहां से वह उसे लेकर पुलिस लाइन में पेट्रोल पंप के पीछे एक मकान में लेकर पहुंचा। उसे कोल्डड्रिंक ऑफर की। इसे पीते ही वह बेहोश हो गई। जब आंख खुली तो शरीर पर कपड़े नहीं थे। न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस पर वह तब काफी डर गई थी और खामोश रही।
डॉक्यूमेंट देने के लिए बुलाकर किया रेप किया
छात्रा के मुताबिक, रविवार को आवेश ने फिर कॉल कर उसे डॉक्यूमेंट्स वापस करने के बहाने से बुलाया। वह ग्वालियर आई तो आवेश ने फिर उसे पुलिस लाइन के पीछे अपने किराए के घर पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसमें वह घायल भी हो गई। इसके बाद वह उसे डीआरपी लाइन के गेट पर छोड़कर भाग गया। छात्रा ने बताया कि आवेश विजयपुर (श्योपुर) का रहने वाला है।
पीडि़ता घर में 6 भाई-बहनों में सबसे छोटी है। भाई एक ही है। छात्रा ने बताया कि मां-बाप बुजुर्ग हो गए हैं, इसलिए वह चाहती है कि पढ़ाई के साथ नौकरी भी करे। यही सोचा था कि दुनिया में सभी लोग उसकी तरह अच्छे होते हैं, लेकिन पता नहीं था दुनिया इतनी बुरी है।
टीआई बहोड़ापुर अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। छात्रा का मेडिकल कराया गया है। आरोपी फरार है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









