मंदिर से मुकुट, नगदी ले गए चोर
Oct 31 2021
ग्वालियर। एक बार फिर चोरों ने आस्था पर चोट करते हुए हनुमान मंदिर के ताले चटकाकर नगदी, चांदी के मुकुट सहित अन्य सामान पार कर ले गए। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस स्थित मंदिर की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस स्थित हनुमान मंदिर पर रात चोरों ने धावा बोलकर भगवान के चांदी के मुकुट तथा अलमारी में रखे चढोतरी व अन्य सामान पार कर ले गए। वारदात का पता सुबह चला जब मंदिर के पुजारी तथा अन्य श्रद्धालु मंदिर पर पहुंचे तो दान पेटी व अलमारी के ताले टूटे पड़े थे और भगवान के सिर से चांदी के मुकुट गायब थे। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। मंदिर के पुजारी राममिलन ने पुलिस अफसरों को बताया कि चोरी गए चांदी के मुकुटों का वजन करीब आधा किलो से ज्यादा का था और दान पेटी में करीब 25 से 30 हजार रुपए के करीब चढोतरी होगी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बताया गया है कि इस मंदिर पर यह चौथी चोरी की वारदात है और इससे पहले तीन बार चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। जबकि एक बार भी चोर पकड़े नहीं गए है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









