इंदिरा गांधी एवं सरदार पटेल के बलिदान एवं त्याग को भारत देश कभी नही भूल पायेगा-शर्मा

Oct 31 2021

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि एवं देश के पूर्व गृहमंत्री लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयंती पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्री मंडी स्थित लेडिस पार्क में भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा एवं लौहपुरूष पटेल के चित्र पर सभी कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर पुष्पाजंली दी।  
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने सभी कांग्रेसजनो को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आम जनमानस श्रीमती इंदिरा गांधी के बलिदान एवं देश के लिये किये गये विकास एवं आत्मनिर्भर बनाने में उनके द्वारा किए गए कार्यो को हमेशा स्मरण एवं आदर्श के रूप में मानेंगे। उन्होंने जीवन की अंतिम सांस तक देश की एकता एवं अखण्डता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाली शख्सियत तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर, साक्षर एवं उनके अधिकारों के लिए लडऩे के लिए प्रेरणादायी के रूप में पहचाना जाएगा।  
डॉ देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि भारत के पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जिन्होंने कि देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में श्री पटेल ने गृहमंत्री के रूप में भारत की सेनाओं को मजबूत नेतृत्व प्रदान किया तथा सूबो में देश बटा हुआ था जिनकी संख्या लगभग 500 से अधिक थी देश की इन विभिन्न रियासतों के शासन को भारत में सम्मलित कराकर एक सशक्त भारत का निर्माण किया और धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा किया। उन्होनें देश मेें लोकतंत्र की जड़े मजबूत करने के लिए अनेक कड़े कदम उठायें उनकी दृढ़ इच्छा एवं आत्मविष्वास के कारण ही उन्हें देश ही विदेश में भी उन्हें लौहपुरूष के नाम से जाना जाता है।
  कार्यक्रम में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, सुनील शर्मा, रामसेवक सिंह बाबूजी, चंन्द्रमोहन नागोरी, हरिओम शर्मा, अमर सिंह माहोर, वीरसिंह तौमर, चतुर्भुज धनोलिया, हेवरन सिंह कंसाना, डॉ. रूचि गुप्ता, हरेन्द्र सिंह गुर्जर, वीणा भारद्वाज, सरमन सिंह राय, राजू राय, तरूण यादव, जेएच जाफरी, सुरेन्द्र यादव, राजेश खान, राकेश गुर्जर, राजेश बाबू, कैलाश चावला, देशराज भार्गव, कुसुम शर्मा, सीमा समाधिया, निधि शर्मा, रचना कुशवाह, वर्षा कुशवाह, रानू शर्मा, गीता गुप्ता, मेहबूब चेन वाले, कृष्णकांत समाधिया, संजय फड़तरे, ओमप्रकाश शर्मा, अनुप जोहरी, कमलेश तिवारी, अमित शर्मा, विनोद शर्मा, वकील सिंह पटेल, चंन्द्रशेखर नायक, इंन्द्रवीर सिंह, महेन्द्र अग्रवाल, बुंदू खान, राजेन्द्र सिंह यादव, बेताल सिंह यादव, मुकेश धाकड़ सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।