घर से मजदूरी के लिए निकले युवक का शव कुएं में पड़ा मिला, सड़क पर लाश रखकर किया हंगामा
Oct 30 2021
ग्वालियर। एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद परिजन ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। सड़क पर लाश रखकर आक्रोशित परिजन हत्या का मामला दर्ज करने पर अड़े हुए थे। हुआ यह था कि शुक्रवार सुबह एक युवक को ठेकेदार मजदूरी कराने के लिए लेकर निकला था। पर रात को ठेकेदार के खेत में बने कुएं में मजदूर का शव पड़ा मिला। मौके से पुलिस ने तत्काल शव को उठवा कर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। शनिवार को जब पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को मिला तो उन्होंने कंपू के कस्तूरबा चौराहा पर लाश रखकर जाम लगा दिया। भीम आर्मी के सदस्य भी इस चक्काजाम में शामिल थे। परिजन की मांग थी कि ठेकेदार पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए। पुलिस अफसरों ने जब मौके पर पहुंचकर समझाया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन माने हैं।
यह है पूरा मामला
कंपू स्थित नौगांव निवासी 30 वर्षीय प्रदीप जाटव पुत्र विजय सिंह जाटव पेशे से मजदूर है। शुक्रवार सुुबह गांव का ही ठेकेदार देवेन्द्र गुर्जर उसे काम करने अपने खेत पर ले गया था। रात को देवेन्द्र ने उसके घर फोन कर सूचना दी कि प्रदीप कहीं मिल नहीं रहा था। जब उसकी तलाश की तो वह उसके ही खेत में बने कुएं में पड़ा मिला था। यह सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे, लेकिन उससे पहले पुलिस पहुंच गई थी और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। परिजन प्रदीप की मौत पर आक्रोशित थे। परिजन का कहना था कि जब उसे कोई परेशानी नहीं थी तो वह कुएं में कूद नहीं सकता और कुएं में गिरने से हादसा हुआ नहीं है। इसलिए साफ है कि देवेन्द्र गुर्जर से कुछ विवाद हुआ है और प्रदीप की हत्या की गई है। पुलिस इसे हत्या नहीं मान रही थी।
लाश रखकर रोका ट्रैफिक, 3 घंटे चला हंगामा
पुलिस ने जब मामले को हत्या का नहीं माना तो प्रदीप के परिजन ने शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस से शव को ले जाकर शहर के मुख्य चौराहा कस्तूरबा गांधी चौराहा पर रखकर ट्रैफिक रोक दिया। साथ ही भीम आर्मी के सदस्य भी चक्काजाम में शामिल हो गए। हंगामा और चक्काजाम की सूचना मिलते ही एएसपी सतेन्द्र सिंह तोमर व अन्य अफसर मौके पर पहुुंच गए। पुलिस अफसरों ने समझाने का प्रयास किया। मृतक के परिजन का कहना था कि पहले देवेन्द्र गुर्जर पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए और एफआईआर की कॉपी हमारे हाथ में दी जाए। इसके बाद ही वह रास्ते से हटेंगे। करीब 3 घंटे तक समझाना चलता रहा। आखिर में एएसपी शहर सतेन्द्र सिंह तोमर ने आश्वासन दिया कि वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी बात निकलकर आएगी उस आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
भीम आर्मी के सदस्य राहुल बाल्मीकि ने आरोप लगाया है कि लगातार दलित पर अत्याचार हो रहे हैं। जो ठेकेदार काम कराने ले गया था उनके कुएं में बॉडी मिली है। पर पुलिस भाजपा सरकार के दबाव में मामला दर्ज नहीं कर रही है। पर जब तक हत्या का मामला दर्ज नहीं होगा हम नहीं हटेंगे। कलेक्टर, एसपी को बुलाने की मांग की है। मृतक के भाई गजेन्द्र सिंह का कहना है कि शुक्रवार रात को कुएं में शव मिलने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।
मृतक के भाई गजेन्द्र ने बताया कि मृतक प्रदीप के दो बेटे राज (7) व धर्मेन्द्र (5) हैं। साथ ही पत्नी रत्ना जाटव है। तीनों की जिम्मेदारी प्रदीप के कंधे पर थी। पर इस तरह उसकी मौत के बाद अब इन बच्चों के पालन पोषण कौन करेगा। इसलिए हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। मासूम बच्चों को अभी तक पता ही नहीं है कि उनके पिता यह दुनिया छोड़कर चले गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









