वर्दीधारी को अपनी मान मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए, जनता को आपका ही सहारा है: राजेश हिंगणकर
Oct 30 2021
ग्वालियर। शनिवार को पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज राजेश हिंगणकर द्वारा पुलिस लाईन ग्वालियर का वार्षिक निरीक्षण किया गया और दरबार लगाकर पुलिस जवानों से रूबरू हुए। इस दौरान पुलिस जवानों द्वारा बताई गई अपनी समस्याओं का उनके द्वारा यथासंभव शीघ्रता से निराकरण करने का आश्वासन देते हुए उपस्थित पुलिस अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश भी दिये। निरीक्षण के प्रारंभ में पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर को क्वाटर गार्ड पर सलामी दी गई। डीआईजी ग्वालियर ने क्वाटर गार्ड स्थित शस्त्रागार में हथियारों का निरीक्षण किया तथा विभाग को आवंटित विभिन्न वाहनों तथा नवनिर्मित शासकीय भवनों की जानकारी ली। तत्पश्चात उन्होंने रक्षित निरीक्षक रंजीत सिंह से पुलिस लाइन की शाखावार जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी, एएसपी श्रीमती हितकावासल, एएसपी शहर पश्चिम सत्येन्द्र सिंह तोमर, एएसपी शहर पूर्व राजेश दण्डोतिया, एएसपी देहात जयराज कुबेर, डीएसपी लाईन विजय भदौरिया के अलावा पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
वार्षिक निरीक्षण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज शनिवार सुबह 9 बजे पुलिस लाइन पहुंचे। यहां सबसे पहले पुलिस जवानों ने डीआईजी ग्वालियर रेंज को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। तत्पश्चात उन्होने क्वाटरगार्ड पर हथियारों का निरीक्षण किया और उनकी साफ सफाई को देखा। उन्होंने पुलिस लाइन की एमटी शाखा में पहुंकर शासकीय वाहनों व टूलकिट का भी जायजा लिया। उन्होने निरीक्षण के दौरान वाहनों से संबंधित जानकारी पुलिस अधिकारियों व शाखा प्रभारी से ली। वार्षिक निरीक्षण के अंत में डीआईजी ग्वालियर ने पुलिस लाइन में ही दरबार लगाया। उन्होंने पुलिस जवानों व अधिकारियों से बारी-बारी से उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
दरबार में मुख्य रूप से पुलिस कर्मियों ने वेतनभत्तों, पदौन्नति, आवास व अन्य मूलभूत सुविधाओं से डीआईजी को अवगत कराया। डीआईजी ग्वालियर ने पुलिस कर्मियों की समस्या से रूबरू होते ही उन्हें यथा संभव निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक ग्वालियर की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके द्वारा कोविडकाल के दौरान पुलिस कर्मियों के परिजनों के लिये उपचार एवं रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराये गये तथा आमजनों के लिये अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी होने पर तत्काल ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई गई, जिससे सैकड़ों जिंदगियों को बचाया जा सका, इसके लिये मैं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर तथा पुलिसकर्मियों की प्रशंसा करता हॅूं। इसके अलावा ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ की जा रही कार्यवाही की भी भूरी-भूरीप्रशंसा की गई।
दरबार में उपस्थित पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों से डीआईजी ग्वालियर ने अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान करने के लिये कहा साथ ही प्रतिदिन योगा करने की सलाह भी उनको दी। इस अवसर पर उन्होने कहा कि वर्दीधारी जवानों को अपनी वर्दी की मान मर्यादा रखनी चाहिए क्योंकि मुसीबत के समय जनता को आप का ही सहारा रहता है। इस अवसर पर उन्होने पुलिस अधिकारियों से कहा कि पुलिस की उपस्थिति चौराहों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में होनी चाहिए, जिससे असमाजिकतत्वों व अपराधियों में पुलिस के प्रति भय व्याप्त हो। डीआईजी ने कहा कि पुलिस जवानों को अपना सेवा रिकॉर्ड अच्छा रखना चाहिए जिससे आपको पदौनति के अवसर सदैव मिलते रहेंगे। बेसिक प्रशिक्षण कोर्सअ नुत्र्तीण होने से पदौन्नत नहीं हो पा रहे आरक्षकों की समस्या का निदान करते हुए उन्होने कहा कि पुलिस लाईन में ही ग्वालियर रेंज का तीन माह का वेसिक प्रशिक्षण कोर्स चलाया जाएगा, जिसका लाभ बेसिक प्रशिक्षण अनुत्र्तीण जवानों को होगा। शासकीय आवासो की कमी के जिक्र पर उन्होने कहा कि 13वी वाहिनी में ग्वालियर पुलिस के लिये 200 भवन निर्मित हो चुके हैं जो शीघ्र ही पुलिस कर्मियों को आवंटित किये जावेगे।
पुलिस लाईन के निरीक्षण के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज द्वारा थाना झांसी रोड व थाना पनिहार का वार्षिक निरीक्षण किया। उनके द्वारा थाने के रिकॉर्ड संधारण व लंबित अपराधों तथा लंबित शिकातयों की समीक्षा की तथा कहा कि महिला संबंधी अपराधों की संबेदन शीलता को ध्यान में रखते हुए उनकी विवेचना को समय सीमा में पूर्ण करते हुए पीढि़ता को न्याय दिलाने के प्रयास किये जाने चाहिए। उन्होने कहा कि थाने में आने वाले पीढि़त से शालीनता पूर्वक बात कर उनकी समस्या का यथा संभव तत्काल निराकरण करना चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









