हजारों आदिवासी बच्चों को बांटे वस्त्र
Oct 30 2021
ग्वालियर। आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर द्वारा हरेक वर्ष की भांति इस बार भी घाटीगांव छेत्र के आदिवासियों में चलाए जा रहे दीपावली पर्व सेवा अभियान के तहत निरन्तर वस्त्र वितरण सेवा जारी है। इसी क्रम में सेवादारो की टीम ने बिरखेड़ा, देसोड़ी, नया गांव, तकिया का पुरा, जखोदी, आदिवासियों का पुरा समेत दर्जनों ग्रामो में निर्धन,जरूरतमंद हजारों आदिवासी बच्चों को टी शर्ट, पेंट नवीन वस्त्र वितरित किये। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
इस पुनीत अवसरपर आश्रम प्रभारी अर्जुन भाई, नरेश भाई ने हरिनाम संकीर्तन एवम ओंकार गुंजन के साथ उपस्थित सेकड़ों आदिवासियो को व्यसन मुक्ति के संकल्प भी कराए। सबका मंगल सबका भला की पूज्य गुरुदेव की विश्व हितेषी भावना से ओतप्रोत भारत भर में चलायी जा रही सेवा के क्रम में वस्त्रों के साथ-साथ मिष्ठान, फूलझडिय़ाँ और ऋषि प्रसाद सत्साहित्य भी उपहार स्वरूप प्रदान किये गए। में निरन्तर की जा रही सेवा से सभी महिला पुरुष प्रशन्न नजर आ रहे थे।
सेवा कार्य में विशेष रूप से शामिल होने वालों में आश्रम के प्रभारी अर्जुन भाई, नरेश भाई के अलावा प्रधान भदौरिया, नमो नारायण तिवारी, अखिलेश जोशी, अरुण साहू, आरबी नामदेव, अशोक राजपूत, हरीश नागपाल, रामु रामानी, संजीव जाट, जसवन्त भदोरिया, रामवीर, योगेश शर्मा, हितेश चितोरिया गोविन्द राठौर प्रमुख है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









