मामा की बारात से लौट रही थी छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौत
Oct 30 2021
ग्वालियर। 17 वर्षीय छात्रा को रास्ता क्रॉस करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। छात्रा का लहंगा ट्रक के टायर में फंसा तो वह घिसटती चली गई। लोगों ने शोर भी मचाया, लेकिन ट्रक चालक गाड़ी को दौड़ाता हुआ निकल गया, जबकि छात्रा ने वहीं तड़पते हुए दम तोड़ दिया। घटना से चंद मिनट पहले ही उसने गार्डन के गेट पर एक सेल्फी ली थी। जो उसकी मौत से चंद मिनट पहले और आखिरी सेल्फी साबित हुई। घटना के बाद भाई बोला- बस वो ही पीछे रह गई थी काश हम उसका भी हाथ पकड़कर ले आते।
घटना शहर के बहोड़ापुर स्वयंवर मैरिज गार्डन के सामने बीती रात 1.30 बजे की है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजन ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन एक घंटे तक पुलिस स्पॉट पर ही नहीं पहुंची। उधर हादसे के बाद घबराया ट्रक चालक गाड़ी लेकर थाने पहुंच गया। मृतक छात्रा दो भाइयों में इकलौती बहन थी।
शहर के चना कोठार निवासी जमशेद उद्दीन मशीन ऑपरेटर हैं। उनके तीन बच्चे बेटा आफताब उर्फ सोनू खान, मोहसिन खान और सबसे छोटी बेटी साजिया खान (17) हैं। शुक्रवार को साजिया के मामा की शादी थी। बारात में शामिल होने के लिए वह पूरे परिवार के साथ बहोड़ापुर स्थति स्वयंवर मैरिज गार्डन आई थी। मामा की शादी में इकलौती भांजी ने जमकर नाचा। शादी को यादगार बनाने के लिए खूब सेल्फी भी लीं, लेकिन कोई नहीं जानता था कि चंद मिनट बाद क्या होने वाला है।
रात 1.30 बजे जब वह शादी में शामिल होने के बाद घर के लिए लौट रहे थे तो साजिया के दोनों भाई और परिवार के अन्य सदस्य रास्ता क्रॉस कर दूसरी तरफ अपनी कार तक पहुंच गए। साजिया पीछे रह गई। उन्होंने साजिया को जल्दी बुलाया। जब साजिया रास्ता क्रॉस कर रही थी तभी बहोड़ापुर की तरफ जा रहे एक आयशर ट्रक के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए साजिया को कुचल दिया। छात्रा का लहंगा उसके पहिए के ऊपर एंगल में फंसा तो वह कुछ दूर तक घिसटती भी चली गई। यह देखकर लोगों ने आयशर ट्रक वाले का पीछा भी किया, लेकिन वह गाड़ी दौड़ाता हुआ भाग गया।
देर से पहुंची पुलिस, थाने पहुंचे तो बैठा मिला चालक
घटना के बाद मौके से ही पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस एक घंटे बाद स्पॉट पर पहुंची, जबकि कुछ लोग ट्रक का पीछा कर रहे थे तो जब उन्होंने थाने में आयशर ट्रक खड़ा देखा तो वह थाने पहुंचे। यहां देखा चालक ट्रक को थाने के बाहर खड़ा कर अंदर बैठा है। पुलिस ने पब्लिक से उसे बचाते हुए अंदर लॉकअप में डाल दिया था। परिजन का आरोप था कि चालक नशे में था।
साजिया दो भाइयों में इकलौती बहन थी। 12वीं की छात्रा थी। उसकी कद काठी अच्छी थी। मामा की शादी में उसने काफी एन्जॉय किया था। बारात से लेकर हर मौके पर सेल्फी खींची थी, जिससे यह शादी यादगार रहे। बल्कि हादसे से चंद मिनट पहले भी गार्डन के गेट पर उसने अपने जीवन की आखिरी सेल्फी ली थी। जब वह सेल्फी ले रही थी तो किसी को नहीं पता था कि यह उसके जीवन की आखिरी सेल्फी होगी।
जिस समय हादसा हुआ साजिया का पूरा परिवार वहां मौजूद था। उसके भाई आफताब ने बताया कि हम सब रास्ता पार कार दूसरी ओर आ गए थे। पर साजिया ही पीछे रह गई थी। कार तक आने के लिए वह आ रही थी। इसी समय तेज रफ्तार आयशर ट्रक आ गया। उसे देखकर बहन रास्ते में ही खड़ी रह गई। चालक ने न गाड़ी रोकी न ही यहां वहां की और उसे कुचलते हुए निकल गया। आफताब बोला काश मैं ही उसे हाथ पकड़कर ले आता तो मेरी बहन मेरे साथ होती।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









