ट्रक ड्राइवरों एबं क्लीनर्स के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर सम्पन्न

Oct 29 2021

ग्वालियर। एफपीएआई इंडिया ग्वालियर द्वारा साइट्सेवर्स इंडिया के सहयोग से आज झांसी भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड में ट्रक ड्राइवरों एवम क्लीनर्स के लिए दूसरा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन सम्पन्न कराया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिपो मैनेजर मोहम्मद इजाज उपस्थित रहे। उन्होने अपने उद्वोधन मे सभी ट्रक ड्राइवरों को सड़क सुरक्षा पर जागरूक किया और बताया कि हमेशा रोड पर अपनी निगाह बना कर गाड़ी चलाए, साथ ही उन्होने ट्रक ड्राइवर को चश्मे भी वितरित किए। कार्यक्रम में विशेष अथिति के रुप में डिपो के सेफ्टी अधिकारी सचिन रावत उपस्थित थे। उन्होने सभी ड्राइवर्स एबं क्लीनर्स को स्वस्थ रहेंने के वारे में बताया एबं उन्होने सभी से चश्मे लगाने की अपील की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में संस्था के कार्यक्रम अधिकारी अच्छेंद्र सिंह कुशवाह उपस्थित रहें। उन्होंने सभी को संस्था द्वारा चलाई जा रही नवीन गतिविधियों एवम किस प्रकार ड्राइवर्स एबं क्लीनर्स को संस्था से जोड़कर लाभ दिया जा सकता है, इस विषय पर जानकारी दी। साथ ही उन्होने नेत्र रोग  से बचने के उपाय भी बताये।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की ओर से जीआर रमेश विशेष  अथिति के रुप में उपस्थित थे। उन्होने एचआईवी एड्स पर जानकारी दी। कार्यक्रम में महेश शर्मा द्वारा सभी ड्राइवर्स एबं क्लीनर्स के नेत्र परिक्षण किया एबं उन्हें चश्मे वितरित किये। कार्यक्रम में परामर्शदाता शशांक सिंह, श्रीमती गीता सूर्यवंशी, सोवरन सिंह आदि संस्था के सदस्यों का मुख्य योगदान रहा। शिविर के माध्यम से 66 लोगो को लाभ दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अच्छेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा किया गया। एबं आभार श्रीमती गीता सूर्यवंशी द्वारा किया गया।