कंपू में ऑटो चालक से लूट करने वाले तीन आरोपी दबोचे, माल बरामद

Oct 29 2021

ग्वालियर। थाना कपू में क्षेत्र में 25 अक्टूबर को रात के समय ऑटो चालक से हुई लूट का खुलासा शुक्रवार को कंपू पुलिस ने कर दिया है। तीन आरोपियों से लूटा गया सीएनजी ऑटो, मोबाइल और अन्य माल भी बरामद किया है। लूट को गंभीरता से लेते हुए एसपी अमित सांघी,अति. एसपी सत्येन्द्र सिंह तोमर ने पुलिस बल की टीम बनाकर लूट के आरोपियों को पकडऩे के लिए टारगेट दिया था।
सीएसपी इंदरगंज नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में कपू टीआई रामनरेश यादव के नेतृत्व में टीम को टिप मिली कि लूट आरोपी आयुर्वेदिक कॉलेज के पीछे खड़े हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को धर-दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी की मदद से लूट की घटना करना स्वीकार किया। आरोपियों से लूटा गया मोबाइल, सीएनजी ऑटो और एक हजार रूपये बरामद किए। उक्त लूट के चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।
बता दें कि कपिल जाटव पुत्र अवध बिहारी जाटव निवासी गोल पहाडिय़ा लोहागढ़ ने पुलिस को बताया कि वह टमटम किराये पर चलाता है। 25 अक्टूबर को रात्रि करीब 1 बजे वह नेहरू पैट्रोल पप लक्ष्मीगंज में अपना टमटम लेकर खड़ा था, तभी दो व्यक्ति चिरवाई नाके जाने की कहकर टमटम में बैठ गये। वह अपनी टमटम को लेकर चिरवाई नाके वाले रोड पर रावत के मकान के सामने पहुंचा तो दोनों अज्ञात सवारियों ने दो बदमाशों को फोन कर बुलाया। मेरी जेब मे रखे ओपो कंपनी का मोबाइल व 5 हजार रूपये छुड़ा लिये और टमटम में लगी चार बैटरी निकाल ली। लूट का खुलासा करने में उनि महेन्द्र कुशवाह, वीरेन्द्र विश्वकर्मा, वीरेन्द्र विश्वकर्मा,रामनिवास, प्रेमशंकर, अजय राठौड़, हैदर अली, श्रीनिवास, सुरेश, अजय शर्मा, कृष्णपाल सिंह यादव, जेनेन्द्र गुर्जर और आकाश पाण्डेय की मुख्य भूमिका रही।