हिन्दू महासभा ने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा

Oct 29 2021

ग्वालियर। वीर सावरकर को भारत रत्न देने एवं ग्वालियर में वीर सावरकर प्रतिमा स्थल का तीन वर्ष से बंद तालाबदी खोलने की माँग को लेकर हिन्दू महासभा ग्वालियर दारा चरणबद्ध आंदोलन के दौरान आज हिन्दू महासभा भवन दौलतगज लश्कर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने ख़ून से पत्र लिखा।
डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्राधिकरण ने वीर सावरकर प्रतिमा स्थल पर कार्य पूरा कर सीईओ जयंती सिंह ने उसका अवलोकन भी कर लिया है लेकिन उन्हें खोलने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के समय नहीं मिलने से रोकना पड़ा है। जो वीर सावरकर का अपमान है उसे दस दिन में नहीं खोला गया तो हिन्दू महासभा 12 नबम्बर को खोलकर दीपोत्सव मनायेगी।
 हिन्दू महासभा के  लोकेश शर्मा, मोहन सिंह बघेले, आरती सूर्यवंशी, अर्चना चौहान, पवन माहोर, आनन्द माहोर, अखिल सक्सेना खून से लिखे पत्र को लश्कर एसडीएम अनिल बनवारिया को सौंपा गया।
      इस अवसर पर हिन्दू महासभा के विनोद जोशी, बदी प्रसाद गुप्ता, भरोसीलाल झा, कुलदीप दुबे सहित अनेकों उपस्थित रहे।