नारी अब मैदान में प्रतिमा बागरी के सम्मान में

Oct 29 2021

ग्वालियर। महिलाओं का अपमान अब नारी शक्ति बर्दाश्त नहीं करेगी, इस प्रकार का निर्णय नारी शक्ति ने लिया। विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी के अपमान में अनर्गल बातें कांग्रेस नेताओं द्वारा निरंतर की जा रही हैं, जो अनुचित है, उसको नारी शक्ति अब नहीं सहन करेगी। इसके लिए नारी शक्ति मैदान में उतरेगी एवं आने वाले समय में नारी शक्ति अपनी शक्ति का एहसास भी कराएगी।  इसके लिए समस्त नारी शक्ति ने महारानी लक्ष्मी बाई की समाधि पर एकजुट होकर महिलाओं के लिए अभद्र टिप्पणी करने वालों को  करारा जवाब देने के लिए कैंडल रूपी अग्नि को साक्षी मानकर संकल्प लिया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कमल माखीजानी, जयप्रकाश राजोरिया, श्रीमती समीक्षा गुप्ता, दीपक शर्मा, ममता भीलवार, रेशू राजावत, आशा सिंह, नीलम जगदीश गुप्ता,रेखा त्रिपाठी, डॉली जैन, सुमन चौरसिया, मिथिलेश बघेल, सुनीता यदुवंशी, मोनिका जैन, प्रवेशिका भदोरिया, खुशबू चौरसिया, लीला चौरसिया, चमेली चौरसिया, सविता, रंजना चौबे, शीला राठौर, रेखा परिहार सहित सभी समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।