सर्व ब्राह्मण महासंघ ग्वालियर ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

Oct 29 2021

ग्वालियर। सर्व ब्राह्मण महासंघ ग्वालियर ने एसपी अमित सांघी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों व प्राइवेट गार्डो द्वारा मुरार के सुनील शर्मा व उनके परिवार में माता-बहन के साथ मारपीट, गाली-गलौज किये जाने पर अभी तक कोई एशन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नहीं लिया है। इस दौरान एसपी श्री सांघी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि आरोपियों के बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने और जांच पूरी कर अन्य धाराओं की आवश्यकता होने पर वह जोड़ी जाएगी। ज्ञापन देने वालों में सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष आनन्द नारायण गौड़, महेश मुदगल, समाजसेवी प्रकाश नारायण शर्मा, डॉ. जयवीर भारद्वाज, राम नारायण मिश्रा, राजीव दीक्षित, प्रकाशवीर शर्मा, शशिकांत दीक्षित, सुनील शर्मा, राजनारायण शुला सहित पीडि़त सुनील शर्मा उपस्थित रहे।