स्काउटर गाइडरों को बताया स्काउट आंदोलन का इतिहास

Oct 28 2021

भितरवार। भारत स्काउट एवं गाइडस जिला संघ द्वारा एक दिवसीय विगनर्स कोर्स प्रशिक्षण का आयोजन किया। जिसमें मंचासीन अतिथियों ने स्काउटर एवं गाइडरों को स्काउट आंदोलन के संबध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। गुरुबार को नगर के शासकीय उत्कृष्ट उ.म. विद्यालय में आयोजित हुए उक्त प्रशिक्षण शिविर में भारत स्काउट गाइड के जिला प्रशिक्षण आयुक्त शुरेश चंद्र शर्मा मुख्य अतिथि थे। वहीं विशिष्ट अतिथि डीटी सुरेंद्र भदौरिया, विकास खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पा ढोढ़ी एवं विद्यालय की प्राचार्य जयमंती मिंज थीं। मंचासीन अतिथियों ने माँ सरस्वती पूजन कर विगनर्स कोर्स प्रशिक्षण शुरू किया। जिसमें शामिल हुए विकासखंड के विभिन्न शासकीय स्कूलों के शिक्षकों को जिला प्रशिक्षण आयुक्त ने स्काउट आंदोलन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए अकाउंट के नियम, प्रतिज्ञा, चिकित्सा सहायता के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए अनुसाशन में रहना जरूरी है। वहीं इसी प्रकार डीटी सुरेन्द्र भदौरिया ने स्काउटिंग के लाभ गिनाते हुए इससे समाज एवं स्वयं को मिलने बाले फायदों को की जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम का संचालन कर रहे डीओसी शंकर सिंह ने 7 दिवसीय बेसिक कोर्स प्रशिक्षण में टाइम टेबल और शिविर संचालन में होने बाली गतिविधियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण शिविर में आभार व्यक्त हरिकिशन मांझी ने व्यक्त किया। शिविर में रजिस्ट्रेशन  प्रताप माहौर द्वारा किया गया। जिसमें लगभग 70 स्कूल के शिक्षक शामिल हुए।