फुटपाथी दुकानदारों की दिवाली भीड़ देख खिले चेहरे, हर घर होगा रोशन
Oct 28 2021
ग्वालियर। दीपावली के नजदीक आते ही शहर भर में फुटपाथ से लेकर सड़कें भी गुलजार नजर आ रही हैं। इन फुटपाथों पर रुई, दीपक, सजावटी सामान और दीपावली का अन्य सामान बेचने वालों की दुकानें सज गई हैं। पिछले साल कोरोना के चलते उन परिवारों की दीपावली भी फीकी रही थी जो रोज कमाते और खाते हैं। इनके घर त्योहारों पर लगने वाली दुकानों से ही रोशन होते हैं। बाजारों में भीड़ देख कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। शहर के कई बाजारों में अस्थायी दुकानें भी सजी हुई हैं जो दीपावली का सामान बेच रहे हैं।
बाजारों में ग्राहकों को अपनी दुकान के प्रति आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने भी दुकानों के बाहर विभिन्न स्कीमों के बोर्ड लगा रखे हैं। इन बोर्डों को पर आकर्षक ऑफर देख ग्राहक भी दुकानों में पूछताछ और खरीदारी के लिए जा रहे हैं। इस समय बाजारों के हालात ऐसे हैं कि सुबह से लेकर शाम तक दुकानदारों के पास फुर्सत ही नहीं है।
सस्ते सामान से फुटपाथ गुलजार
शहर के फुटपाथ भी इन दिनों रंग-बिरंगे सामान से गुलजार हैं। इन दुकानदारों पर घर की सजावट के लिए विभिन्न वैरायटी के सामान हैं। यहां पर मिलने वाले सस्ते सामान की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं। इन फुटपाथों पर फूल, फ्लॉवर पॉट, प्लास्टिक की मालाएं, आकर्षक मूर्तियां सहित विभिन्न सामान लोगों के मन को मोह रहे हैं। शहर में मुरार, थाटीपुर, मयूर मार्केट, महाराज बाड़ा, कंपू, हजीरा, उपनगर ग्वालियर, हजीरा सहित तमाम इलाकों में सड़क और फुटपाथ पर सामान बेचने वाले दुकानदारों की दुकानों परदिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









