पुलिस शिकायतों का करें त्वरित निवारण-हिंगणकर
Oct 27 2021
ग्वालियर। जनता में पुलिस की छवि साफ सुधरी बने, इसके लिए आपके पास आने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण करे और जो पुलिस से संबंधित शिकायत है उसमें जांच सक्रियता से करें, जिससे अगर पुलिसकर्मी दोषी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए और अगर वह दोष मुक्त है तो उसका निराकरण जल्द किया जा सके। यह बात पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण करते हुए डीआईजी राजेश हिंगणकर ने कही। इस अवसर पर पुलिस कप्तान अमित सांघी के साथ ही अन्य अफसर भी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि पुलिससिंग सेे जनता न्याय की उम्मीद करती है और उनकी आने वाली शिकायतों का समय पर निराकरण करने से पुलिस की छति अच्छी बनेगी। इसलिए शिकायतों को जितनी जल्दी हो निराकरण करे। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय की हर शाखा का निरीक्षण कर जानकारी ली। इससे पहले डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी राजेश हिंगणकर ने जिन शाखाओं में साफ-सफाई मिली उन कर्मचारियों की पीठ थपथपाने के साथ ही इसे मैंनटेन रखने के निर्देश दिए।
एसपी ऑफिस का निरीक्षण करने के बाद डीआईजी झांसी रोड थाने पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और यहां पर निरीक्षण के बाद देहात के थानों का निरीक्षण करने निकल गए।
शहीदों के योगदान पर चलित प्रदर्शनी का शुभारंभ
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों के योगदान को दर्शाती हुई चलित पुलिस प्रदर्शनी का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम से किया गया। इस अवसर पर चलित पुलिस प्रदर्शनी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर एएसपी राजेश डंडोतिया, सतेंद्र सिंह तोमर, जयराज कुबेर, रक्षित निरिक्षक रंजीत सिंह के अलावा पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









