श्री अकाल तख्त साहिब के लिए ग्वालियर से निकला नगर कीर्तन
Oct 27 2021
ग्वालियर। दाता बंदी छोड़ दिवस के 400वें वर्ष को समर्पित एतिहासिक नगर कीर्तन बुधवार को गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ से श्री अकाल तख्त साहिब के लिए रवाना हो गया है। किला ग्वालियर से श्री अखंड साबिह के भोग के बाद सुबह 8 बजे यह नगर कीर्तन निकला, जिसका शहर में विभिन्न स्थानों पर राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। करीब 810 किलोमीटर लंबा सफर तय करने वाला नगर कीर्तन विभिन्न पड़ावों से होते हुए 3 नवंबर को अमृतसर पहुंचेगा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पंज प्यारे साहिबान की अगुवाई में नगर कीर्तन निकला है। जत्थे में 52 बुलट (दोपहिया) व इससे अधिक संख्या में चार पहिया व अन्य वाहन शामिल हुए हैं, जिन पर बंधे केसरिया ध्वज की सुंदरता देखते ही बन रही है। गुरुग्रंथ साहिब की सजी हुई पालकी भी नगर कीर्तन की शान बढ़ा रही है, जत्थे में करीब 500 लोग शामिल हैं।
गौरतलब है कि श्री गुरु हरगोविंद साहिब द्वारा ग्वालियर के किले से जहांगीर द्वारा कैद किए गए 52 हिंदू राजाओं को रिहा करवाया गया था। इस बात को 400 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ग्वालियर किला स्थित गुरुद्वारे में समूह खालसा पंथ की ओर से भव्य आयोजन 4 से 6 अक्टूबर तक हुआ था, जिसमें करीब 2 लाख लोग शामिल हुए थे।
गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ के मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सिखों के 6वें गुरू श्री गुरु हरगोविंद साहिब ग्वालियर के किले से जहांगीर द्वारा बंदी बनाए गए 52 हिंदू राजाओं को रिहा कराकर एक महीने बाद दीपावली पर श्री अकाल तख्त साहिब, अमृतसर पहुंचे थे। संगत ने अकाल पुरख का आभार जताया और देशी घी के दीपक जलाकर खुशी जाहिर की। उसी की याद को ताजा करते हुए बंदी छोड़ दिवस के 400वें वर्ष के उपलक्ष्य में ग्वालियर से नगर कीर्तन रवाना हुआ है, जो दिनांक 3 नवंबर की शाम को श्री अकाल तख्त साहिब, अमृतसर पहुंचेगा। जिसके बाद सिख समाज द्वारा बंदी छोड़ दीपावली मनाई जाएगी। बुधवार को नगर कीर्तन मुरैना, धौलपुर आदि शहरों में होते हुए रात को गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब गुरु का ताल, आगरा पहुंचेगा। जहां जत्था रात्रि विश्राम करेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









