देर से ही सही अब कांग्रेस दिखा रही दम

Oct 26 2021

ग्वालियर। देर से ही सही, लेकिन अब कांग्रेस दम दिखाने के प्रयास में जुटी दिखाई दे रही है। महंगाई से लेकर बेरोजगारी और और बिजली, पानी व सड़क के लिए उसका संघर्ष फिलवक्त तो सड़क पर दिखाई देने लगा है। अब देखना यह है कि कांग्रेस का यह प्रयास कितना कारगर सिद्ध होता है। इससे यह जरूर है कि आने वाले समय में कांग्रेस को जरूर कुछ लाभ मिल सकता है, यही नहीं इस तरह के आंदोलनों और विरोध से कार्यकर्ताओं में जरूर नई ऊर्जा का संचार होगा।
बिजली बिलों में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में उपनगर ग्वालियर के हजीरा चौराहे पर कांग्रेस धरने पर बैठ गई। शर्मा का कहना था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कहते थे कि सौ रुपए से ज्यादा के बिल आए तो जला देना कोई कनेक्शन काटे तो भाजपा नेता जोडऩे आएंगे। मंत्री प्रद्युम्न सिंह पूर्व में जब किसी का बिजली कनेक्शन कटता था तो नसेनी लगाकर जोड़ते थे अब शिवराज मुख्यमंत्री हेैं, प्रद्युम्न सिंह बिजली मंत्री हेैं फिर भोली भाली गरीब जनता के साथ अन्याय क्यों। शर्मा ने कहा कि भगवताचार्य सुनील उनकी मां, बुजुर्ग पिता बहन के साथ बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मारपीट की गोलियां चलाई जो घोर निंदनीय हैं। धरने में मुख्य रूप से चंद्रमोहन नागौरी, प्रेम नारायण यादव, भैरव सिंह पटेल धनीराम खौईया आदि उपस्थित थे।