चेकिंग के दौरान फौजी को थप्पड़ मारा, थाने ले गए पत्नी ने जाम लगाया तो छोडऩा पड़ा
Oct 26 2021
ग्वालियर। वाहन चेकिंग कर रही पुलिस का सेना में पदस्थ हवलदार से विवाद हो गया। पुलिस जवानों ने फौजी को उसकी पत्नी के सामने ही चांटा मार दिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसके बाद फौजी को पुलिस उठाकर थाने ले गई।
फौजी की पत्नी बच्चे को गोद में लिए सड़क पर खड़ी हो गई। आम लोग भी महिला के साथ आ गए। महिला ने थाटीपुर पर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल भी आ गए। किसी तरह फौजी की पत्नी को समझाया गया। फौजी को भी थाने से थाटीपुर चौराहे पर लाया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में राजीनामा कराया गया।
शहर के थाटीपुर चौराहा पर पुलिस ट्रैफिक सिग्नल के पास खड़ी होकर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी समय सेना में बतौर हवलदार पदस्थ गौरव शर्मा, पत्नी और बच्चे के साथ वहां से निकल रहे थे। गौरव अभी जम्मू में पदस्थ हैं। थाटीपुर ट्रैफिक सिग्नल पर पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान कुछ वाहन चालकों से बहस हो रही थी। इसी समय गौरव के मुंह से भी कुछ निकल गया। पुलिस जवान गौरव से उलझ गए। गौरव की वहां ड्यूटी कर रहे एसआई वीरेन्द्र शर्मा, कॉन्स्टेबल बेताल से बहस हो गई।
पुलिस को नहीं पता था कि गौरव फौजी है। बहस में एक पुलिसकर्मी ने उसे पीछे से चांटा मार दिया। इस पर फौजी भड़क गया। एक-दो तमाचे उसने भी जड़ दिए। इस पर 7 से 8 पुलिसकर्मियों ने उसे घेर लिया और मारपीट कर थाने ले गए। चौराहे पर फौजी की पत्नी और बच्चा रह गया। पति को इस तरह ले जाते देख फौजी की पत्नी ने हंगामा खड़ा कर दिया। स्थानीय लोग भी उसके समर्थन में वहां आ गए। कुछ ही देर में सड़क पर जाम लग गया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई।
फौजी की पत्नी के हंगामा करने पर पुलिस के हाथ-पांव फूले
थाटीपुर चौराहे पर फौजी की पत्नी के हंगामा करने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए। वहां से गुजर रहे पूर्व विधायक व भाजपा नेता मुन्नालाल गोयल भी वहां आ खड़े हुए। तब जाकर पुलिस को पता लगा कि जिसको उन्होंने सड़क पर बिना किसी बात के पीटा है, वह फौजी है। वहीं, पत्नी के सड़क पर हंगामा करने से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी गायब हो गए।
महिला के कहने पर उसके पति को तत्काल थाने से लेकर वापस चौराहा पर लाया गया। पुलिस ने उन्हें बिना किसी शिकायत के जाने दिया। इस मामले में टीआई थाटीपुर आबीएस विमल का कहना है कि फौजी ने कोई शिकायत नहीं की है। गलतफहमी के कारण वहां जाम लगा और हंगामा हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









