खेत की रखवाली कर रहे किसान को कुल्हाड़ी मारी
Oct 25 2021
ग्वालियर। खेत की रखवाली कर रहे किसान पर अज्ञात बदमाश ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के चक बुंधारा गांव की है। कुल्हाड़ी किसान के सिर में लगी और वह गंभीर घायल हो गया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के चक गुंधारा निवासी फेरन सिंह कुशवाह (42) पुत्र रामेश्वर सिंह कुशवाह किसान है और बीती रात नौ बजे वह अपने खेत की रखवाली करने के लिए गया था। रात 11 बजे तक रखवाली करने के बाद वह खेत में लगे मचान पर कुछ देर आराम करने के लिए लेट गया। रात करीब डेढ़ बजे नकाबपोश बदमाश आया और कुल्हाड़ी उसके सिर में मारी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हमला करने के बाद हमलावर वहां से भगा निकला। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर घायल को उपचार के लिए भर्ती करा दिया।
पुलिस ने किसान पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी की तलाश के लिए पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अफसरों का मानना है कि या तो बदमाश ने किसी रंजिश का बदला लेने के लिए हमला किया है या फिर कोई चोर होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









