खिलाड़ी देश के लिए अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं इसलिए सुविधाएं अच्छी होना चाहिए-यशोधरा
Oct 25 2021
ग्वालियर। स्थित हॉकी अकादमी में अब खिलाडिय़ों को एसी हॉस्टल, स्टाइलिश पवेलियन मिलेगा। हॉस्टल के लिए सोमवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भूमिपूजन और पवेलियन का लोकार्पण किया है। जल्द यहां एक भव्य छात्रावास बनेगा। इस मौके पर उन्होंने अकादमी का निरीक्षण भी किया है। खेल मंत्री यशोधरा का कहना है कि खिलाडिय़ों ने देश के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। हम लगातार हॉकी का वही सम्मान वापस दिलाना चाहते हैं जो पहले था। जब खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं तो उनको सुविधाएं भी अच्छी देना हमारा फर्ज बन जाता है। यह उसी कड़ी में एक कदम है।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सोमवार को कंपू स्थित महिला हॉकी अकादमी खेल परिसर निरीक्षण कर ने पहुंची। यहां नवीन वातानुकूलित छात्रावास के निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया। साथ ही बनकर तैयार हुए नए पवेलियन का लोकार्पण किया है। इस अवसर पर खेल मंत्री यशोधरा राजे ने कहा कि खिलाडिय़ों की सुविधाओं में कमी नहीं आने दी जाएगी। पूरे प्रदेश में खिलाडिय़ों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। जिससे उनके खेल में निखार आए और वह देश का नाम रोशन कर सके। इससे पहले उन्होंने अकेडमी में पदस्थ अफसरों व कर्मचारियों के साथ बैठक की है। साथ ही खिलाडिय़ों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने महिला अकादमी की सभी खिलाडिय़ों से परिचय भी लिया और उनसे अकादमी के बारे में चर्चा भी की है। जिससे यदि कोई परेशानी हो तो वह बाहर आ सके। पर सभी महिला हॉकी खिलाडिय़ों ने अकादमी में अच्छी सुविधा व व्यवहार की बात कही है।
अब अकेडमी में रहेंगे 100 खिलाड़ी
अभी तक हॉकी अकेडमी में सीमित खिलाड़ी रह पाते थे, लेकिन नवीन छात्रावास के निर्माण के बाद यहां पर एक सैकड़ा खिलाड़ी रह सकेंगे। इसके लिए कैबिनेट से एप्रुवल मिल गया है। साथ ही यहां पर मिलने वाली अन्य सुविधाओं को भी बढ़ाया जा रहा है। क्योंकि हम शहर, अंचल व प्रदेश में खेल को बढ़ावा दे रहे हैं।
खिलाडिय़ों से की बातचीत
भूमिपूजन करने से पहले खेल मंत्री ने अकेडमी में रहने वाली खिलाडिय़ों से चर्चा की। साथ ही प्रैक्टिस व रहने में आ रही परेशानी व सुधार के लिए सुझाव मांगे। दोपहर 1.30 बजे खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मध्य प्रदेश शासन यशोधरा राजे अकादमी से सीधे सड़क मार्ग के जरिए शिवपुरी के लिए रवाना हो गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









