कांग्रेस ने डॉ.पापरीकर की पुण्यतिथि पर भंावभीनी श्रृद्धांजली अर्पित की

Oct 24 2021

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को कांग्रेस भवन पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रघुनाथ राव पापरीकर की पुण्यतिथि पर भंावभीनी श्रृद्धांजली अर्पित की गई, उनके चित्र पर माल्यपर्ण कर उनके कार्यकाल को स्मरण किया गया।  
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानी जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व महापौर स्व. डॉ. रघुनाथ राव पापरीकर की पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि कांग्रेस के हर संकट के समय स्व. पापरीकर हमेशा कांग्रेस के साथ रहे। उन्होने ग्वालियर केा अनेक सौगांते दी है, नेहरू उद्यान, अबेंडकर उद्यान, सिटी सेटर पर शिवाजी उद्यान, मुक बधिर संस्था, मानस भवन उनके संकल्प का प्रमाण है, साथ ही कांग्रेस भवन का निर्माण करके उन्हेांने अपने संकल्प को पूरा किया वे लगन के पक्के पक्षधर थे, जो भी काम हाथ मे लिया उसे पूर्ण किया एैसे व्यक्तित्व के धनी के मार्ग पर हमे चलने की प्रेरणा लेना चाहिए।
  श्रृद्धांजली देने वालो में बालेंदू शुक्ला, डॉ. सतीश सिकरवार, अमर सिंह माहोर, इब्रहिम पठान, चतुर्भुज धनोलिया, राजू राय, आंनद शर्मा, सरमन राय, जेएच जाफरी, अख्तर हुसैन कुरेशी, सेवा दल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह गुर्जर, अभय पापरीकर, श्रीमती आशा पापरीकर, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गुर्जर, अवधेश कौरव, संजीव दीक्षित, सुनील रामपुरिया, केदार सिंह बरहादिया, चेतन भार्गव, राजेश जाटव, मंगल सिंह यादव, प्रतापराव, संजय फड़तरे, भैयालाल भटनागर, अनुप शिवहरे, भूपेन्द्र तौमर, डॉ. श्रीराम सविता, राजेश खान, दिनेश शर्मा, महेन्द्र शर्मा, गोरव मिंगेश, प्रमोद जेन, राजवीर सिंह राठौर सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।