हनुमान चौराहा पर कांग्रेस का अनुठा आंदोलन

Oct 24 2021

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा लिए गए निर्णयनुसार मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाली केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ तीस दिवसीय आंदोलन के अंर्तगत रविवार को पांचवे दिन हनुमान चौराहा पर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश बाबू के द्वारा मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ अनुठा फांसी आंदोलन किया गया।  
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश बाबू ने हनुमान चौराह पर आयोजित फंासी आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार जल्लाद बन गई है, निरंतर बढ़ती मंहगाई फांसी का फंदा बन गई है। किसान, बेरोजगार, व्यापारी, गरीब मजदूर, दुकानदार, आम नागरिक हर वर्ग निरंतर बढ़ रही मंहगाई से परेशान है, किसान को बिजली, खाद नही मिल रही मिल रही है, वह परेशान है, युवांओ को रोजगार नही मिल रहा है, वह परेशान है, मंहगाई बढऩे से व्यापार दुकानदारी नही चल रही है दुकानदार परेशान है, यह मंहगाई फांसी का फंदा बन कर सामने आ रही है काग्रेस ने आज जल्लाद रूपी केन्द्र और प्रदेश सरकार और मंहगाई से परेशान आम जनता को फांसी के फंदे के रूप में अनुठा आदंोलन किया है, जिसमें जल्लाद के रूप में केन्द्र और प्रदेश सरकार और फांसी के फंदे में किसान, मंजदूर, युवा, व्यापारी दुकानदार हर वर्ग को मंहगाई के फांसी लगाते हुए प्रतीक रूप में आदोलन केन्द्र और प्रदेष सरकार से मंहगाई कम कराने के लिए जनता की अवाज उठाना है।
   कांग्रेस के आंदोलन में इब्रहिम पठान, आंनद शर्मा, केलाश चावला, तरूण यादव, अशोक जयंत, नाजिम खान, संजीव दीक्षित, चेतन भार्गव, सज्जन चौधरी, मुकेश चौरसिया, आजाद खान, नरेन्द्र मेकले, कपिल पाल, ज्ञानचंद निधार, आशुतोश शर्मा, बिंदू खान, हेमंत प्रजापति, रानू शर्मा, पिंटू शाक्यवार, दिलीप राजपूत, रवि शाक्य, मुकेश जाटव, अजुन सिंह कुशवाह, मुकेश धाकड़, मंगल यादव, सुलेमान शेख, राकेश बाथम, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, मोंटी रमानी, शिवा कुशवाह, गोंविदा सहित अनेक कंाग्रेसजन उपस्थित थे।  
आज बड़ती मंहगाई के खिलाफ 7 न. चौराह मुरार पर पुतला दहन करेगी
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जेन ने बताया कि आज ासेमवार 25 अक्टूबर को शाम 5 बजेे 7 न. चौराहा, मुरार पर मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाली केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया जाएगा।