चोरी का माल बेचने आए दो धरे तिघरा थाना पुलिस को मिली सफलता

Oct 24 2021

ग्वालियर। चोरी का माल बेचने आए दो चोरों को तिघरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। पकड़े गए चोरों से एक चोरी का खुलासा हुआ है और पुलिस अफसर पूछताछ में जुट गए है। पुलिस अफसरों की माने तो पकड़े गए चोरों से पूछतताछ में अन्य चोरियों का खुलासा होने की संभावना है। 
तिघरा थाना प्रभारी सुरेश सिंह कुशवाह ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो चोर चोरी का माल खपाने के लिए थाना क्षेत्र में घूम रहे है। सूुचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ दबिश दी और दोनों संदेहियों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए संदेहियों ने अपने नाम भाग सिंह यादव व राहुल बाल्मीक बताए है। पूछताछ की तो पकड़े गए संदेहियों ने दो दिन पहले कुलैथ में दुर्गेश प्रजापति के कुंए से हुई मोटर व अर्मेचर चोरी करना स्वीकार किया है और चोरी गया माल भी बरामद किया है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।