गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन का इंडस्ट्री विजिट कार्यक्रम सम्पन्न
Oct 24 2021
ग्वालियर। गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा युवाओं में उद्यिता विकास हेतु इंडस्ट्री विजिट कार्यक्रम रखा गया। जिसमें गुरूकुल के सदस्यों ने खाद्य पदार्थ बनाने वाली कंपनी ट्रॉपिलाइट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री में विजिट किया विशेषज्ञों द्वारा युवाओं खाद्य पदार्थों के मैन्युफैक्चरिंग, पैकेजिंग, मार्केटिंग, रिसर्च एंड डवलपमेंट संबंधित जानकारी दी गई। कंपनी एचआर अतुल कक्कड़ ने कहा आज के समय में किसी भी क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए आपका उद्यमित संबधित दिमाग होना चाहिए। जो हर समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास करता है। युवाओं को ज्यादा से ज्यादा उद्योग लगाने पर ध्यान देना होगा तभी हम बेरोजगारी को कम कर सकते है। गुरूकुल के सदस्यों के पूछे गये सवालों के भी जवाब भी विशेषज्ञों ने धैर्यता के साथ दिये। इस अवसर नेहा जादौन, आकाश बरूआ, हिमांशु अग्रवाल, अविनाश जैन, भारती डोंगरे, रचिता डोंगरे, सुमित शर्मा, विजय गर्ग, अंकुर श्रीवास्तव, संजू नरवरिया सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









