77 लाख किसान परिवारों को दिए जाएंगे 1540 करोड़ रुपये - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया अनावरण
Oct 24 2021
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार की लाभकारी योजनाओं में से एक योजना है. इस योजना के तहत देश के सभी छोटे और सीमान्त किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिनके पास 2 हेक्टेयर (4.9 एकड़) से कम भूमि हो. इस योजना के तहत सभी किसानों को न्यूनतम आय सहायता के रूप में प्रति वर्ष 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद की जा रही है.ऐसी कई योजनाओं को मद्देनजर राज्य सरकारों ने भी किसानों को आर्थिक रूप से सहायता उपलब्ध करवाने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है. इसी क्रम में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने हेतु “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना” शुरू की गई है. योजना के तहत पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसान परिवारों को 4,000 रुपये 2 किस्तों में दिए जाएगें जिससे राज्य के किसानों को सालाना 10,000 रुपये मिलेंगे.
इस योजना से के तहत प्रदेश के 77 लाख किसान परिवारों को 1540 करोड़ रूपए प्रदान किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रदेश के कई मंत्रियो ने भी इसे लेकर अपने विचार व्यक्त किये और कू ऐप पर अपने विचार रखे।
<iframe src="https://embed.kooapp.com/embedKoo?kooId=84a9e072-574c-4822-9207-dd909fcc83d8" class="kooFrame"></iframe><script src="https://embed.kooapp.com/iframe2.js"></script>
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के साथ मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी सोशल मीडिया ऐप कू के माध्यम से इस योजना के बारे में जानकारी दी।
<iframe src="https://embed.kooapp.com/embedKoo?kooId=bdaaf092-0b4b-4de2-997e-6019d9ec2fcc" class="kooFrame"></iframe><script src="https://embed.kooapp.com/iframe2.js"></script>
*योजना की कुछ विशेषताएं*
MKKY के अंतर्गत राज्य के 5 लाख किसानों को 2000 रुपये की पहली किश्त बैंक खातों में भेजी जाएगी.
किसानों को केंद्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से जारी इन दोनों योजनाओं के तहत कुल 10000 रुपये धनराशि प्रदान की जाएगी.
किसानों को सहायता राशि की जानकरी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर SMS द्वारा प्राप्त हो जाएगी.
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









