भगवान श्रीराम के जीवन को जरूर सुने तथा मनन करें-सोनकिया

Oct 23 2021

ग्वालियर। जीवन को सार्थक बनाने के लिये आप सभी सनातन धर्म को जरूर अपनाये क्योंकि धर्म से ही आप संस्कार को समझ सकते हैं अपने माता-पिता का सम्मान लोगों के प्रति अपने व्यवहार को सही कर सकते हैं। आप सभी भगवान श्रीराम की कथा का जरूर सुने तथा मनन करें ताकि आप अपने जीवन को सार्थक बना सकें। सकारात्मक उर्जा के लिये धर्म से जुड़े रहना बेहद जरूरी है। आज कल की भाग दौड़ भरी जिन्दगी में कुछ समय आप सभी धर्मिक जीवन को जीने में जरूर दें। हम सभी देखते हैं, कि टैक्नालॉजी के समय अब धर्म से युवा दूरी बनाते जा रहे हैं। धर्म व संस्कार अब केवल दिखावे तक ही सीमित हो गया है। हम सभी युवाओं से आवाहन करना चाहते हैं कि हम सभी धार्मिक पुस्तके व धर्म से जरूर जुड़े यह बात नारायण बिहार कॉलोनी में चल रही सच्चिदानंद महाराज द्वारा सुनायी जा रही श्री रामकथा के अवसर पर कही। भगवान श्री राम चन्द्र के चरित्र के गुणगान की कथा को सुनाते हुए भागवताचार्य सच्चिदानंद महाराज ने बताया, कि भगवान श्री रामचंद्र के चरित्र को अगर कोई युवा 10 प्रतिषत भी अपना लेता है तो उसका जीवन सार्थक हो जाता है। यहॉ उपस्थित समस्त श्रोतागण यह समझ ले कि हमे अपने बच्चों को रामायण कथा, महाभारत जैसे ग्रंथों से जोडऩा है ताकि उनके चरित्र में बड़ा बदलाव आ सके तथा अपने माता-पिता और अपने अग्रज के प्रति अपने व्यवहार में शालीनता को समाहित कर सकें। 
इसलिये आज जो यहॉ पर श्री रामकथा का भव्य आयोजन हो रहा है उसमें यहॉ के श्रद्धालुओं का विषेष योगदान का भक्तिरूपी रस समाहित है। इसके साथ ही व्यवस्थापक राममोहन बरूआ ने समस्त सहयोगियों का विषेष आभार करते हुये बताया, कि नारायण बिहार कॉलोनी के समस्त भक्तगणों का विषेष सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिनमे गोविन्द, जीतू गुर्जर, बंटू गुर्जर, राधे गुर्जर, विषाल सिकरवार, भक्त शुभम जाटव, मोनू शर्मा, विनोद सिंह गुर्जर, बृजराज सिकरवार, टीूटू तोमर, लाला तोमर, बेटू, सुखदेव कुषवाह, सोनू पंडित, नीतिन शर्मा व अखतु गुर्जर प्रमुख रूप से है।