करवा चौथ आज मेहंदी, चूड़ी, कंगन, करवा व साड़ी की दुकानों पर महिलाओं की कतार
Oct 23 2021
ग्वालियर। पति-पत्नी के प्रेम व समर्पण का प्रतीक करवाचौथ आज रविवार को मनाया जाएगा। शनिवार समाप्त होने के साथ ही महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के साथ निर्जला व्रत का संकल्प लेंगी। रविवार को श्रद्धाभाव के साथ करवाचौथ का व्रत महिलाओं द्वारा रखा जाएगा, जिसका पारण रात चांद निकलने के बाद ही होगा। करवाचौथ की तैयारियां तेजी से की जा रही है। जिसके कारण महाराज बाड़ा समेत हजीरा व मुरार के तमाम बाजारों में शनिवार को अत्याधिक भीड़ देखने को मिली। हर महिला करवाचौथ के लिए शक्कर का करवा, मिट्टी का करवा, छलनी, करवा चौथ का कैलेंडर सीक, पूजा की सजावटी थाली समेत अन्य पूजन सामग्री आदि खरीद लेना चाहती थी। वहीं साडिय़ो के साथ ही अन्य परिधान व सराफा कारोबार करवाचौथ के कारण चमक उठा है। सुबह से देर रात तक सराफा कारोबारियों व साड़ी विक्रेताओं के यहां भीड़ लग रही है। क्योंकि रविवार को महिलाएं व्रत रख लेंगी, ऐसे में वे कम ही घर से बाहर निकलेंगी। मेहंदी लगाने वालों द्वारा बाजारों में सुबह से देर रात तक महिलाओं के हाथों में महंदी लगाई जा रही है। ब्यूटी पार्लरों पर भी महिलाओं की भीड़ लग रही है।
8.11 बजे होगा चंद्रोदय
ज्योतिषाचार्य सतीश सोनी ने बताया कि रविवार को करवाचौथ का व्रत महिलाओं द्वारा रखा जाएगा। जिसका पारण वे रात 8.11 बजे कर सकेंगी। क्योंकि चंद्रोदय रात 8.11 बजे हो जाएगा। हालांकि पहाड़ी इलाकों में चंद्र दर्शन 10 मिनट बाद अर्थात 8.21 बजे होंगे। चूंकि मौसम साफ अनुमान है, ऐसे में किसी भी प्रकार का व्यवधान होने की उम्मीद बहुत कम है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









