कनेक्शन काटने का विरोध किया तो बिजली कंपनी के गार्डों ने पहले डंडे फिर बंदूक के बट से पीट-पीट किया घायल
Oct 23 2021
ग्वालियर। मुरार इलाके में उस समय हंगामा मच गया जब बिजली कंपनी की टीम बकायदारों के बिजली कनेक्शन काटने पहुंची। कनेक्शन काटने पर एक बकायदार का टीम से विवाद हो गया। बकायदार का आरोप है कि टीम में शामिल बिजली अधिकारियों के कहने पर कर्मचारी उसे घर से घसीटते हुए बाहर लेकर आए। पहले तो उसे डंडों से पिटवाया फिर बंदूक के बट से पीटा गया। उसकी पीठ पर डंडे के निशान भी उभर आए हैं। यहीं नही मां और बहन बचाने आए तो उन्हें भी पीटा। मारपीट के बाद बकायादार स्थानीय लोगों के साथ मुरार थाने पहुंच गया और हंगामा शुरू कर दिया। बाद में एएसपी सहित कई अधिकारी थाने पहुंच गए। बकायदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर बिजली कंपनी की ओर से भी शिकायत की गई है। उन्होंने भी कर्मचारियों को घेरकर हमला करने की बात कही है। दो दिन पहले भी यहां बिजली कर्मचारियों से मारपीट हुई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर लिया है।
उपनगर मुरार के त्यागी नगर निवासी सुनील शर्मा का बिजली के बिल का 45 हजार रुपए बकाया है। इस पर बिजली कंपनी की टीम बिजली का कनेक्शन काटने पहुंची थी। कनेक्शन काटने पर सुनील से उनका विवाद हो गया। पहले तो काफी देर उनमें बहसवाजी होती रही। बाद में बहसवाजी मारपीट में बदल गई। स्थानीय लोगों और बिजली कंपनी के सुरक्षा कर्मियों के बीच जमकर मारपीट शुरू। बिजली कंपनी अपने सुरक्षा बल के साथ थी इसलिए भारी पड़ी। सुनील ने आरोप लगाया कि एई गौतम कुमार के कहने पर 4 कर्मचारी उसे घर से घसीटते हुए बाहर लेकर आए। पहले तो उसे डंडों से पिटवाया। इसके बाद उनके साथ जो सिक्यूरिटी गार्ड के लोग थे, उन्होंने बंदूक के बट से पीटा। उसे पिटता देखकर उसकी मां उसे बचाने आई तो उसे भी पीटा। उनका सिर पकड़कर दीवार पर दे मारा। इसके बाद उसकी बहन बचाने आई तो उसे भी नहीं छोड़ा। मोहल्लवालों ने देखा कि वह पिट रहे है तो वह भी बचाने आ गए। इस पर उन लोगों ने बंदूक से हवाई फायर भी किए। सुनील शर्मा की शिकायत पर मुरार थाने में एई गौतम कुमार सहित उनके साथ आए गार्डो पर भी मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है।
शरीर पर छपे डंडों के निशान
मोहल्लेवालों की भीड़ लेकर थाने पहुंचे सुनील शर्मा के कपड़े फटे हुए थे। उसकी पीठ पर डंडों की मारपीट के लाल निशान भी उभरे हुए थे। उसने यह निशान पुलिस अधिकारियों को भी दिखाएं। उनसे कहा कि यह निशान झूठे नहीं है। भीड़ ने थाने को घेर रखा था। उनका कहना था कि जब तक एफआईआर नहीं हो जाती यहां से हटेंगे नहीं। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें काफी समझाया लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार ही नहीं हुए।
4 दिन पहले पिटे थे बिजली वाले
मुरार के त्यागी नगर में चार दिन पहले भी बिजली कनेक्शन काटने गए अई और अन्य कर्मचारियों का मोहल्ले के लोगों से विवाद हुआ था। तब मोहल्ले वाले भारी पड़ गए थे। उन्होंने बिजली वालों की टीम पर हमला कर दिया था। मुरार थाने में मामला भी दर्ज हुआ था। बिजली कंपनी के अफसरों का कहना है कि हमने जैसे ही बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की तो लोगों ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। पथराव किया। पुलिस ने बिजली कंपनी के अफसरों की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मारपीट व शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया है।
इस मामले में सीएसपी राजेश डंडौतिया का कहना है कि बिजली वालों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की है। इस पर एई सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दूसरी तरफ से बिजली वालों की शिकायत पर भी शासकीय कार्य मे बाधा का मामला दर्ज किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









