ज्वैलर्स का सोना चोरी करने वाला चौथा आरोपित गिरफ्तार, जेवर मिले
Oct 23 2021
ग्वालियर। सराफा बाजार में व्यवसायी का 25 लाख रुपए का सोना लेकर कर्मचारी के गायब होने के मामले में चौथा और आखिरी आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। यह चौथा आरोपी पुलिस का दबाव बढऩे पर खुद कोर्ट में हाजिर हुआ है। यही पूरी वारदात का मास्टर माइंड है। इसने व्यापारी को ही नहीं बल्कि अपने गिरोह के तीन साथियों को भी डबल क्रॉस कर सोने के आधे से ज्यादा जेवरात अपने पास रख लिए थे। पर गैंग के पकड़े जाने के बाद वह ज्यादा दिन बाहर नहीं रह सका। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट से उसकी गिरफ्तारी लेते हुए आरोपी से आधे माल के बारे में पूछताछ की है। उसने करीब 15 लाख रुपए का माल जमीन में दफना दिया था। पुलिस ने जमीद में गड्ढा खोदकर सोना बरामद कर लिया है।
ग्वालियर में वारदात के बाद फरार आरोपी नत्थी शर्मा कोर्ट में हाजिर हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तारी लेने के बाद उससे पूछताछ की है। पूछताछ में पहले तो पुलिस को बरगलाने का प्रयास किया। वह बोला कि उसे पता ही नहीं कि बाकी सोना कहां है, लेकिन जब पुलिस ने पहले से रिमांड पर लिए इसके दो साथियों से इसका सामना कराया तो सब सच सामने आ गया। नत्थी ने बताया कि उसने बाकी सोना तिघरा रोड गुप्तेश्वर पहाड़ी के नीचे अपने घर के रास्ते में सूनसान जगह पर दफना रखा है।
यह पता चलते ही पुलिस उसे साथ लेकर मौके पर गई। गड्डा खोदा तो उसमें सोना निकल आया। नत्थी ने शुभम, राजेश और विट्टू पठान के साथ मिलकर 25 लाख रुपए के गहने पार किए थे। बीते 17 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपी पकड़ कर कुछ गहने बरामद भी कर लिए, लेकिन चौथा आरोपी नत्थी हाथ नहीं आया था और 215 ग्राम लगभग 21 तौला सोना उसके पास था। पुलिस लगातार उसे पकडऩे के लिए पीछे लगी हुई थी। पुलिस का दबाब पड़ा तो नत्थी शुक्रवार को कोर्ट में हाजिर हो गया।
यह था मामला
ग्वालियर चिटनिस की गोठ निवासी अमित पुत्र गोपाल दास गर्ग की लड्डूवाला कॉम्प्लेक्स में जेपी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उन्होंने करीब 3 महीने पहले ही जून 2021 में दुकान खोली थी। उन्होंने बताया कि मुल्तान मार्केट में सौरभ ज्वैलर्स के नौकर राहुल शर्मा की गारंटी पर उसके भाई शुभम शर्मा को अपने यहां नौकरी पर रखा था। उसने नौकरी पर रखने के लिए अपने भाई शुभम की गारंटी लेते हुए जवाबदारी भी ली थी। जब अमित ने शुभम को गहने लेकर अमोला सेंटर पर सील लगवाने के लिए भेजा था। वह सील लगवाने पहुंचा जरूर लेकिन वहां से गहने लेकर दुकान पर नहीं पहुंचा। जब उन्होने अमोला सेंटर पर पूछा तो पता चला कि शुभम तो शाम 6.30 बजे ही निकल गया। इसके बाद शुभम और उसके दोस्तों राजेश पंडित और नत्थी शर्मा पर भी शक जताया गया था। इसके बाद पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









