तलाकशुदा महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सेक्स रैकेट में उलझी
Oct 22 2021
ग्वालियर। तलाकशुदा महिला के अधे कत्ल की गुत्थी सेक्स रैकेट में उलझ गई है। मृतका मित्रवत संबंध कई लोगों से होने का पता चला है। पुलिस को आशंका है कि यही ताल्लुकात आरती मिश्रा की हत्या की वजह हो सकते हैं। पुलिस ने मृतका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले आटो चालक सहित तीन लोगों से संदेह के आधार पर पूछताछ की है। सेक्स रैकेट से जुड़ी दो महिलाओं को भी पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझ सकती है। एक पुलिस पार्टी संदेही की तलाश में उत्तर प्रदेश के नजदीक के जिले में गई है। पुलिस महिला की हत्या होने की बात स्वीकार कर रही है, लेकिन हत्या का मामला पीएम रिपोर्ट हाथ में आने के बाद दर्ज किया जाएगा।
ग्वालियर- मुरैना हाइवे पर स्थित ट्रिपल आइटीएम के पास गुरुवार की सुबह एक महिला का शव सड़क किनारे मिला। महिला का चेहरा उसी के दुपट्टे से बांधकर ढका हुआ था। महिला के गले पर नजर आ रहे निशान से साफ थी कि महिला की हत्या कर लाश को यहां हाइवे पर किसी वाहन से फेंका गया है। क्योंकि मौके पर संघर्ष व छटछपटाने के कोई निशान नहीं मिले थे। मौके पर ही महिला की पहचान आरती मिश्रा निवासी चार शहर का नाका के रूप में हुई। आरती का वर्तमान व अतीत में झांकने से पुलिस अधिकारियों की हत्यारों तक पहुंचने की रास्ता नजर आ गया। पुलिस अधिकारी भी स्वीकार कर रहे हैं कि मृतका के कई लोगों से मित्रवत संबंध थे। इसके अलावा कुछ महिलाएं भी इसके संपर्क में थी। पुलिस ने सबसे पहले महिला के साथ रहने वाले आटो चालक को उठाकर पूछताछ की। आटो चालक के हत्या से जुड़े होने का कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर पुलिस ने संदेह के घेरे से बाहर कर दिया। अब एक संदेही पुलिस की राडर पर आया है। जो कि महिला की हत्या के बाद से ही गायब है। पुलिस को पता चला है कि संदेही उत्तरप्रदेश के नजदीकी जिले में भाग गया है। एक पुलिस पार्टी उसकी तलाश में भेजी गई है।
हितिका वासल एएसपी ने कहा कि महिला की हत्या के मामले में कुछ सुराग हाथ आए हंै। जिनकी पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









