इवेंट मैनेजर युवती से एक्टिवा सवार युवती ने झपट्टा मारकर लूटी चेन
Oct 22 2021
ग्वालियर। चंबल में अब दोपहिया वाहन सवार महिला स्नेचर ने भी दस्तक दे दी है। रात शहर की एक इवेंट मैनेजर महिला से दोपहिया वाहन पर सवार एक महिला लुटेरी ने झपट्टा मारकर चेन खींच ली। जब इवेंट मैनेजर ने चेन पकड़ ली तो लुटेरों ने रुक कर कट्टे के बट से उसे पीट-पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद चेन लूट कर भाग गए। गाड़ी पर दो लोग सवार थे। इनमें झपट्टा मारने वाली एक महिला थी।
यह पहला मौका है जब चंबल में महिला चेन स्नेचर की उपस्थिति सामने आई है। यह बात पुलिस को भी परेशान कर रही है। घटना गोला का मंदिर में मेला गेट संस्कृति गार्डन के पास की है। इवेंट मैनेजर ने रात को ही पुलिस को मामले की सूचना दी है। पुलिस ने लूट की एफआईआर दर्ज कर ली है।
गोला का मंदिर थाना पिंटो पार्क गणेश कॉलोनी निवासी प्राची (28) पुत्री फेरन सिंह परमार बतौर इवेंट मैनेजमेंट एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती हैं। गुरुवार रात करीब 11.30 बजे प्राची एक इवेंट को कराने के बाद सनबैली क्लब हाउस से वापस अपने घर के लिए लौट रही थी। वह अपनी एक्टिवा नंबर एमपी07एसएन7124 से जब वह मेला गेट संस्कृति गार्डन के पास पहुंची तभी पीछे से एक अन्य दो पहिया वाहन पर सवार होकर आए युवक-युवती ने उसे पहले ओवरटेक किया। दोपहिया वाहन कोई युवक चला रहा था, लेकिन पीछे हरे रंग का दुपट्टा बांधकर लुटेरी बैठी थी। उसने पास आते ही प्राची के गले पर झपट्टा मारकर चेन खींच ली, लेकिन प्राची ने उसका हाथ पकड़ लिया। इस पर लुटेरी ने उसे झट्का दिया। उसके साथ में जो युवक था उसने गाड़ी से उतरकर प्राची की कनपटी पर कट्टा अड़ा दिया। वह कुछ समझ पाती उससे पहले ही युवती ने उसमें चांटे मारे। बदमाश ने कट्टे के बट से सिर पर कई बार किए। जिससे इवेंट मैनेजर घायल हो गई। लुटेरों के भागने के बाद घायल प्राची ने पुलिस को कॉल किया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
इवेंट मैनेजर प्राची ने पुलिस को बताया कि लूट करने वाले बदमाश की उम्र करीब 25 से 30 साल के लगभग होगी। उसने हेलमेट पहन रखा था। इसके अलावा उसके साथ जो लुटेरी थी उसकी उम्र भी 25 साल ही होगी। हरे रंग के दुपट्टे से उसने अपना मुंह ढका हुआ था। दोनों सामने आएंगे तो पहचान लूंगी।
सीसीटीवी कैमरों में लुटेरों की तलाश
वारदात का पता चलते ही पुलिस ने महिला चेन स्नेचर की तलाश के लिए शहर भर में नाकाबंदी कराई। साथ ही मेला गेट के आगे चौराहा पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। पुलिस को आशंका है कि कहीं न कहीं वारदात को अंजाम देने वाले दिखेंगे। क्योंकि लूट करने वाली युवती ने इवेंट मैनेजर को ओवरटेक करते समय कहा था ज्यादा स्टाइल आ रही है इसके बाद वह इंद्रमणि नगर की तरफ भाग गए थे। पुलिस उस रूट पर भी लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
मुम्बई, दिल्ली के बाद ग्वालियर में भी महिला लुटेरी
अभी तक दिल्ली, मुम्बई, में ही महिला बदमाशों द्वारा चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया जाता था। पर अब ग्वालियर में पहली बार महिला चेन स्नेचर के सामने आने के बाद पुलिस के लिए काम बढ़ गया है। पुलिस इस अनोखी घटना को जल्द खोलने के लिए जुट गई है।
सीएसपी शहर राजेश डंडौतिया ने बताया कि युवती की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात में शामिल महिला व युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









