तलाक होने के बाद अकेले रह रही थी, हत्या के बाद हाईवे पर फेंका शव
Oct 21 2021
ग्वालियर। एक महिला की हत्या करके शव हाईवे पर फेंक दिया गया। महिला तलाकशुदा थी। पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की जांच पड़ताल करने के बाद महिला के शव को पीएम हाउस भेजा। हजीरा थानान्तर्गत ट्रिपल आइटीएम कालेज के पास गुरुवार सुबह पुलिस को एक महिला की लाश मिली है। महिला की शिनाख्ती के लिए पुलिस को कोई खास मशक्कत नहीं करना पड़ी, क्योंकि मृतिका इलाके की ही रहने वाली थी। महिला के गले पर निशानों को देखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि गला घोंटकर महिला की हत्या की गई है। हजीरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरूवार की सुबह मार्निंग वाक पर निकले लोगों को ट्रिपल आइटीएम कालेज के पास एक 28 वर्षीय युवती का शव पड़ा दिखाई दिया। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि की महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। इसके बाद जब शिनाख्ती के लिए आसपास के लोगों को बुलाया तो पता चला कि मृतिका चार शहर का नाका इलाके में रहती थी। पुलिस जब घर पहुंची तो मालूम चला कि महिला तो घर में अकेली ही रहती थी। उसके भाई का नंबर जरूर पुलिस को मिल गया। भाई भी हजीरा थाने पहुंच गया और उसने मृतिका की शिनाख्त आरती उर्फ लक्ष्मी दुबे के रूप में की। मृतिका के बारे में पता चला है कि चार साल पहले उसका तलाक हो चुका था, इसके बाद से वह चार शहर का नाका पर अकेली ही रहती थी। स्वजन भी फिलहाल कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मृतिका पिंक कलर की कुर्ती एवं लैगी पहने हुए थी। पुलिस अब मृतिका के मोबाइल को खोज रही है, जिससेे काल डिटेल या मैसेज के जरिए महिला के बारे में अन्य जानकारियां हासिल की जा सके।
एडिशनल एसपी हितिक वासल का कहना है कि गुरुवार सुबह सूचना आई थी कि एक महिला की बॉडी सड़क किनारे पड़ी हुई है। हजीरा थाना क्षेत्र का मामला है। प्रथम दृष्टि यह हत्या का मामला है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









