आदिवासी ग्रामीण के निवास पर रात्रिविश्राम किया शिवराज ने
Oct 21 2021
जोबट, 20 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश की आदिवासी बहुल जोबट विधानसभा सीट पर उपचुनाव में प्रचार के लिए निकले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रात्रि विश्राम ठेठ आदिवासी ग्रामीण के निवास पर किया।
श्री चौहान ने मंगलवार को दिन में जोबट विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क और जनसभाओं के जरिए प्रचार के बाद रात्रि में कबीरसेज गांव में जनजातीय समुदाय से आने वाले भारचंद भूरिया के निवास पर रात्रि विश्राम किया। उन्होंने देर रात्रि मीडिया से कहा कि गांव में रहने का अलग ही आनंद है, इसलिए उन्होंने ग्रामीणों के बीच समय बिताया और रात्रि विश्राम एक ग्रामीण के निवास पर किया।
श्री चौहान ने कहा कि वे भानू भाई के यहां रात्रि में रुके। उनकी इच्छा वे थी कि शहर की बजाए गांव में अपनी जनजातीय भाई-बहनों के बीच रहूं। उन्होंने कहा कि दिल में सभी जनजातीय लोगों की सेवा की तड़प है और यह इसी का प्रकटीकरण है। मुख्यमंत्री ऐसी ही जनता की सेवा के लिए बने हैं। श्री चौहान ने रात्रि में गांव में चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्याएं जानने का प्रयास किया।
इसके पहले श्री चौहान ने चंद्रशेखर आजाद नगर और भूरियाकुआं में बोहरा समाज के बीच पहुंचकर उन्हें ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यहां पर मीडिया से चर्चा में दावा किया भाजपा चारों ही उपचुनावों में जीत हासिल करेगी। हमारे कार्यकर्ता और नेता चुनावी क्षेत्रों में दिन रात एक कर मेहनत कर रहे हैं।
श्री चौहान ने अलीराजपुर जिले के अधीन आने वाले जोबट (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के चंद्रशेखर आजाद नगर, कट्ठीबाड़ा, बड़ी खट्टाली और उदयगढ़ में जनसभाओं को संबोधित कर जनसंपर्क किया।
जोबट विधानसभा क्षेत्र में 2018 में हुए आम चुनाव में कांग्रेस की सुश्री कलावती भूरिया ने विजय हासिल की थी। उनके निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं और भाजपा यह सीट कांग्रेस से छीनने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। यहां से भाजपा ने कुछ समय पहले कांग्रेस छोड़कर भगवा का दामन थामने वालीं आदिवासी नेता एवं पूर्व मंत्री श्रीमती सुलोचना रावत पर दाव खेला है। उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस के महेश पटेल से हैं, जो अलीराजपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं।
उपचुनाव के लिए मतदान 30 अक्टूबर और मतगणना 02 नवंबर को है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









