कलाकार की कृतियां हमेशा अनमोल: निगम आयुक्त.कला के प्रति जिज्ञासा हमेशा बनी रहे: भावसार.फाईन आर्टस कालेज में दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Oct 20 2021
ग्वालियर। कला की अपनी भाषा होती है, कोई भी कलाकार अपनी कृति के माध्यम से ही अपना सारा संदेश दे सकता है। कलाकार पक्ष हमेशा सकारात्मक होता है, वह कभी भी नकारात्मक नहीं होती । कलाकार की कृतियां हमेशा अनमोल होती है। उक्त उदगार आज नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल ने व्यक्त किये। वह फाईन आर्टस कालेज ग्वालियर में संस्कृति संचालनालय भोपाल द्वारा अमृत महोत्सव एवं शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय चित्रकला प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थेनिगम आयुक्त किशोर कान्याल ने कहा कि ग्वालियर शहर ने हमेशा कला प्रतिभाओं को निखारने में अपना सहयोग दिया है। नगर निगम भी कला प्रतिभाओं को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। हमने शहर में विभिन्न चौराहों सहित सार्वजनिक स्थलों पर भी कलाकृतियां प्रदर्शित करने की पहल की है, जिससे अब शहर का नया सौदर्य निखर कर सामने आया हैनिगम आयुक्त ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं से शहर को स्वच्छ बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील भी की। इस मौके पर भोपाल से आये वरिष्ठ कलाकार एलएन भावसार ने भी प्रशिक्षणार्थियों को कला की बारीकियां समझाई। उन्होंने कहा कि कला की जिज्ञासा कलाकार में कभी भी समाप्त नहीं होना चाहिये, उसे हमेशा कला को ग्रहण करने की योग्यता रखना चाहिये। भावसार ने कहा कि कलाकार ईश्वर का एक तरह से अंश है, जैसे ईश्वर हमेशा नई रचना करता है,उसी प्रकार कलाकार भी अपनी कृति के माध्यम नई रचनाओं का निर्माण करता है। भावसार ने कहा कि कला के प्रति कलाकार का समर्पण होना जरूरी है, युवा कलाकार इस पर हमेयाा ध्यान देंइस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप मं कार्यपरिषद सदस्य राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर चन्द्रप्रकाश सिकरवार ने कहा कि यह संस्थान का कार्य कला के क्षेत्र में विद्यार्थियों को वरिष्ठ कलाकार के साथ कार्यशाला प्रशिक्षण दे रहा है यह कार्य बह़त ही महत्वपूर्ण है। इस मौके पर कालेज की जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल ने भी कहा कि कला ही ईश्वर की साधना का प्रतिरूप है। उन्होंने कहा कि निगम आयुक्त किशोर कान्याल ने कला को बढावा देने के लिये सक्रिय पहल की है, इसे हमेशा सराहा जायेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्राचार्य मधुसूदन शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन बृजमोहन आर्य ने किया। इस मौके पर पर प्रभारी प्राचार्य मधुसूदन शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट कियेइस प्रशिक्षण कार्यशाला में डॉ. कुमकुम माथुर, बलवन्त सिंह भदौरिया, साजन मैथ्यू, संजय धवले, अनूप शिवहरे, सुश्री रंजना तोमर, बृजमोहन आर्य, तृप्ति गुप्ता, मनीष चंन्देरिया, ओमप्रकाश माहौर, उमेन्द्र वर्मा, तपाजानि शाह, नीना खरे, अमिता शर्मा, सुनीता प्रजापति, रामकुमार माहेश्वरी, निहारिका सिंघल, सुरेन्द्र मलावरिया आदि शिरकत कर रहे है। जबकि ५० से अधिक प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









