सामाजिक समरसता का भाव लेकर आज निकलेगी 'भेदभाव छोड़ो-भारत जोड़ो यात्रा.-रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल से होगी शुरुआत.-पांच सैकड़ा से अधिक वाहन होंगे शामिल
Oct 20 2021
ग्वालियर। सामाजिक विघटन को रोकने एवं समरस समाज की स्थापना का ध्येय लेकर ग्वालियर में गुरुवार को 'भेदभाव छोड़ो-भारत जोड़ोÓ निकाली जाएगी। यह यात्रा सुबह 11.30 बजे लक्ष्मीबाई समाधि स्थल से शुरू होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए फूलबाग स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर समाप्त होगी। इस दौरान करीब पांच सैकड़ा चार व दो पहिया वाहन शामिल होंगे। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत होगा। यह जानकारी यात्रा के संयोजक एवं राष्ट्रवादी विचारक अनुभव चक ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी उन्होंने बताया कि सदियों से हमारा समाज विभिन्न जातियों मेंं बंटा हुआ रहा है। यह भी सत्य है कि समाज में विद्यमान इसी जातीय विघटन का लाभ उठाकर तमाम विदेशी आक्रांताओं ने समय-समय पर हम पर हमला किया और सैकड़ों वर्ष तक हमारे देश को गुलाम बनाकर रखा। जाति हमारे समाज की सच्चाई बन चुकी है और इसे नकारा नहीं जा सकता। ये भी सत्य है कि इसी जातीय कुव्यवस्था के कारण हमारे देश में आज भी जातीय भेदभाव, छुआछूत और उत्पीडऩ की घटनाएं आए दिन जातीय आधार पर भेदभाव करने वाले दूषित मानसिकता के कुछेक व्यक्तियों द्वारा अंजाम दी जाती हैं। समस्या सामाजिक है तो इसके निदान हेतु सामूहिक प्रयास भी हमारे समाज का ही दायित्व बनता है। इसे देखते हुए सशक्त राष्ट्र निर्माण में बाधक जातीय और सामाजिक विघटन को रोकने के लिए एक बड़ा अभियान आरंभ किया गया है। इस अभियान के पहले व दूसरे चरण का सफल आयोजन कानपुर और झांसी में हो चुका है। तीसरा चरण ग्वालियर में हो रहा है। गुरुवार को सुबह 11.30 बजे सैकड़ों कार्यकर्ता वाहन रैली निकालकर सामाजिक समरसता का संदेश देंगे। जिसमें समाज के विभिन्न वर्ग, प्रबुद्धजन व हर वर्ग के लोग शामिल होंगे। यह बिलकुल गैरराजनीतिक आयोजन होगाबॉक्सयह रहेगा मार्ग भेदभाव छोड़ो-भारत जोड़ो यात्रा लक्ष्मीबाई समाधि से शुरू होकर नदी गेट, इंदरगंज, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, जनकगंज, नई सड़क, राम मंदिर, शिंदे की छावनी, लक्ष्मीबाई मार्ग होते हुए फूलबाग चौराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर समाप्त होगी। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह स्वागत होगा
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









