महिलाओं पर अत्याचार करने वाले हमारे कन्या पूजन पर सवाल उठा रहे हैंः विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने पृथ्वीपुर की पत्रकार वार्ता में कहा- मुंगेरीलाल जैसे सपने देख रहे कमलनाथ
Oct 20 2021
निवाड़ी। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि उज्जैन के कांग्रेस विधायक के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप हैं और उनकी राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी इस पर कुछ जबाव भी नहीं दे रही हैं। सरला मिश्रा हत्याकांड आज भी प्रासंगिक बना हुआ है और उनके परिजन परेशान हैं। जिस कांग्रेस के लोगों ने जिंदगी भर महिलाओं पर अत्याचार किए, वह कांग्रेस हमारे कन्या पूजन पर भी सवाल उठाती है। प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीपुर में पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थेप्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज भी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। वे रात में भी उठकर सपने में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ रहे हैं। वे अब भी पृथ्वीपुर के लोगों को झूठ बोलकर बहला-फुसला रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी बातों में जनता नहीं आएगी। एक बार पहले लोग उनके बहकावे में आ गए थे, लेकिन इस बार पृथ्वीपुर की जनता को विकास को चुनना है, आतंक को नहीं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के लोग तो चुनाव आयोग पर ही प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं दलाली खाने वालों को अब सबसे ज्यादा डर लोकायुक्त से है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ क्या कभी 15 माह की सरकार में पृथ्वीपुर आए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पृथ्वीपुर की गली-गली घूमी है। पत्रकार वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव, भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची, भाजपा सह मीडिया प्रभारीद्वय जवाहर प्रजापति एवं आशीष तिवारी सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









