सर्द गुलाबी ठंड की दस्तक घरों में सर्दी की एंट्री, रात में पंखे बंद
Oct 19 2021
ग्वालियर। शहर में डेढ़ दिन हुई जोरदार बरसात ने मौसम का मिजाज बदलकर रख दिया। दो दिन पहले तक जहां गर्माहट महसूस हो रही थी, वहीं एक साथ सर्दी ने ऐसा असर दिखाया कि रात में लोगों को पंखे बंद कर कंबल और चादर ओढऩे पड़े, वहीं सुबह भी सर्दी का असर तेज ठंडी हवा के साथ बरकरार रहा, ऐसे में मॉर्निंग वॉक के लिए निकलने वाले गर्म कपड़ों में दिखाई दिए, यही नहीं अलसुबह ही काम पर निकलने या जरूरी काम निपटाने के लिए बिस्तर छोड़कर घर से बाहर निकलने वालों को भी हल्के गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
इससे साफ है कि अब ठंड ने शहर में दस्तक दे दी है और अब दिन-प्रतिदिन यह असर बढ़ता ही जाएगा। उधर मौसम विभाग ने भी साफ कर दिया है भले ही धूप खिली हो, लेकिन आज व कल बादलों का बसेरा रह सकता है, इसके बाद आसमान टोटल साफ हो जाएगा, धूप भी निकलेगी, लेकिन अब यह सताएगी नहीं, बल्कि लुभाने लगेगी।
उल्लेखनीय है कि बदले मौसम के चलते दिन के पारे में लगातार गिरावट आई है जो आज भी जारी रहेगी। लेकिन शाम के साथ साठ से सत्तर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा और बरसात ने फिजा को पूरी तरह ठंडा कर दिया, यहीं से हल्की कंपकंपाहट भी शुरु हुई जो रात तक बढ़ती चली गई, यह असर सुबह दस बजे तक जारी रहा। बादलों के चलते न्यूनतम पारे में बढ़त बरकरार रही। सुबह लोग जागे तो ठंड का अशर बरकार था, ऐसे में दिनचर्या कुछ बिलंब से ही शुरु हुई। यह जरूर है कि गुलाबी ठंड के बीच सुबह निकली गुनगुनी धूप में खड़े रहकर बेहद सुकून महसूस हो रहा था, लोगों ने इस बदलाव का मजा भी लिया। बाद में न गर्मी लगी न सर्दी, जिससे सड़कों और बाजारों में खूब गहमा गहमी दिखाई दी।
विदा हुआ सिस्टम
मौसम विशेषज्ञ सीके उपाध्याय का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम विदा हो गया है। इसके बाद पहाड़ी क्षेत्रों में शुरु हुई बर्फबारी के असर से उत्तरी हवाएं ठिठुरन बढ़ाने का काम करेंगी। बरसात की अब संभावना नहीं है। बल्कि पारा गिरेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









