स्वतंत्रता दिवस के लिए कैडेट्स की चयन प्रक्रिया शुरू शिविर में परेड का दिया जा रहा प्रशिक्षण
Oct 17 2021
ग्वालियर। वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हो चुका है, जो 28 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। कैंप कमांडेंट कर्नल राहुल वर्मा ने बताया कि बी और सी सर्टिफिकेट के लिए कैडेट्स को ट्रेनिंग दी जा रही है। शिविर में 250 एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस वर्ष कोरोना की वजह से 5 से 7 दिन का कैंप रहेगा। जिसमें उन्हें प्रशिक्षण के मुख्य विषय ही पढ़ाए और मुख्य ट्रेनिंग ही दी जा रही है। शिविर में फायरिंग, वैपन ट्रेनिंग,ड्रिल, मैप रीडिंग, आपदा प्रबंधन, ट्रैफिक नियमों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के लिए चुनाव प्रक्रिया इस कैंप में की जा रही है। जिसके लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद कैडेट्स का राजपथ पर परेड का हिस्सा बनने के लिए चयन होगा। जिसमें मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय भोपाल के लिए 15 एनसीसी कैडेट्स का चुनाव किया जाएगा। चयनित कैडेट्स भोपाल आरडीसी कैंप में ट्रेनिंग लेने के लिए पहुंचेंगे।
पांच दिन की होगी ट्रेनिंग
दस दिन का प्रशिक्षण 5 दिनों में ही दिया जा रहा है। कोरोना की वजह से पिछले साल कैंप का आयोजन नहीं किया गया था। साथ ही राजपथ पर परेड में शामिल होने वाले कैडेट्स की संख्या भी कम रखी गई थी। फिल्हाल संख्या तय नहीं की गई है, लेकिन प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। कमांडेंट आफिसर ने बताया कि कैडेट्स के लिए मुख्य ड्रिल और वैपन प्रशिक्षण ही होता है। जिस पर सर्वाधिक ध्यान दिया जा रहा है। जिससे वह कम समय में राजपथ पर चलने के काबिल बन सकें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









