इंटरसेप्टर व्हीकल द्वारा की जा रही कार्यवाही का एसपी ने किया निरीक्षण

Oct 16 2021

ग्वालियर। पुलिस मुख्याालय द्वारा ग्वालियर जिले को प्रदाय इंटरसेप्टैर व्हीककल से पहली बार की गई कार्यवाही का पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने जौरासी घाटी पहुंच कर इंटरसेप्टयर व्हीकल द्वारा स्पीड रडार के जरिये ओवर स्पीड करने वाले वाहन चालकों पर की जा रही चालानी कार्यवाही को देखा। इस दौरान यातायात पुलिस के द्वारा इंटरसेप्टरर व्हीकल के जरिये ओवर स्पीड करने वाले 12 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर मौके पर ही उनसे समन शुल्क वसूला गया। 
इस कार्यवाही के दौरान एएसपी यातायात श्रीमती हितिका वासल, उप पुलिस अधीक्षक यातायात नरेश बाबू अन्नोवटिया, थाना प्रभारी यातायात बैजनाथ प्रजापति,सूबेदार राघवेन्द्रर जादौन के साथ यातायात पुलिस का बल मौजूद रहा।
पुलिस अधीक्षक ग्वापलियर द्वारा सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वह चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्टर का उपयोग करें। दो पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें तथा सड़क पर वाहन चलाते वक्त यातायात नियमों का पालन करें।