लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम को करें व्यवस्थित-निगमायुक्त
Oct 16 2021
ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने लक्ष्मीगंज स्थित मुक्तिधाम का भी निरीक्षण किया तथा मुक्तिधाम में बन रहे गैस शव दाह ग्रह का अवलोकन किया, इसके साथ ही विद्युत शव दाह ग्रह का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तथा मुक्तिधाम में टूटे हुए सैड को ठीक कराने व साफ सफाई कराने तथा पीछे के गेट को ठीक कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही मुक्तिधाम में एक कार्यालय तैयार कर जिसमें कंप्यूटर एवं कर्मचारियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, जिससे यहीं पंजीयन होकर संबंधित व्यक्ति को मृत्यु प्रमाण पत्र मिल सके इसके लिए लोगों को परेशान ना होना पड़े। इसके साथ ही बुद्धा पार्क का निरीक्षण कर पार्क की साफ-सफाई कराने एवं अनावश्यक कार्य कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कार्यशाला को करें व्यवस्थित, वाहनों की तत्काल हो रिपेयरिंग
निगमायुक्त श्री किशोर कन्याल ने कार्यशाला का निरीक्षण करते हुए कहा कि कार्यशाला में बहुत गंदगी है इसको तत्काल साफ करें तथा जो भी कबाड़ा है उसे यहां से निकाले और रिपेयरिंग के लिए जो वाहन है सभी वाहनों को जल्द से जल्द ठीक करें और जो भी वाहन लेकर हो सकते हैं उनको रिपेयर कर बाकी वाहनों का ऑप्शन करें। इसके साथ ही कार्यशाला के संचालन के लिए रजिस्टर आदि में किए जाने वाले संधारण को कंप्यूटर में दर्ज करें। इसके साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









