शान शौकत स्वीट्स शॉप के संचालक ने पिस्टल से किया फायर, मिठाई लेने आई 12 साल की बच्ची के पैर में लगी गोली
Oct 16 2021
ग्वालियर। शुक्रवार रात दशहरा पूजन के बाद स्वीट्स शॉप के संचालक द्वारा किए जा रहे हर्ष फायर की चपेट में एक 12 साल की छात्रा आ गई। एक गोली छात्रा के घुटने में लगी है। जिस समय छात्रा को गोली लगी है वह अपने डॉक्टर पिता के साथ मिठाई खरीदकर जा रही थी। घटना शिंदे की छावनी शान शौकत शॉप के बाहर की है।
घायल को उसके पिता ने एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। घटना के बाद मिठाई दुकान का संचालक फरार हो गया है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बच्ची के बयान भी लिए हैं। जिस के बाद हर्ष फायर का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने देर रात को आरोपी संचालक को हिरासत में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।
राजस्थान के धौलपुर निवासी नीरज गुप्ता पेशे से डॉक्टर हैं। वह ग्वालियर में ही पदस्थ हैं। अभी वह गांधी नगर की अशोक कॉलोनी में रहते हैं। शुक्रवार रात 10.30 बजे वह बेटी अभव्या (12) को एक्टिवा से लेकर शिंदे की छावनी नदीगेट के सामने शान शौकत स्वीट्स शॉप पर मिठाई लेने आए थे। जब वह जा रहे थे तो तभी स्वीट्स शॉप के संचालक नीरज शिवहरे द्वारा पूजन के बाद अपनी राइफल से एक के बाद एक दो फायर किए। एक गोली हवा में गई और दूसरी गोली छात्रा के घुटने में जाकर लगी। अभव्या के पैर में गोली लगते ही मिठाई दुकान संचालक शटर डाउन कर फरार हो गया। घायल को उसका पिता पास ही एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा है। घुटने में गोली लगने से बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही इंदरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायल बच्ची और उसके पिता से घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
डॉ. नीरज गुप्ता का कहना है कि यह तो हमारी किस्मत थी कि बच्ची को घुटने में गोली लगी। इसलिए अभी वह खतरे से बाहर है, लेकिन यह गोली कहीं भी लग सकती थी। उस समय हालात गंभीर हो सकते थे। इसलिए स्वीट्स शॉप के संचालक पर गंभीर धाराओं में कार्रवाई होना चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









