नगर निगम की कचरा गाड़ी की चपेट में आकर मासूम बालिका की मौत , सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
Oct 16 2021
यह खबर विचलित करने के साथ ही सतर्क करने वाली भी है। मध्यप्रदेश का कोई भी शहर ऐसा नहीं है, जहां सुबह कचरा गाडिय़ां गली-गली नहीं आती हों। आवाज सुनते ही बच्चे भी दौड़कर बाहर आते हैं। ग्वालियर में इसी कचरा गाड़ी के ड्राइवर की लापरवाही और सतर्कता की कमी से एक बच्ची की जान चली गई। बच्ची घर के सामने खड़ी हुई कचरा गाड़ी के सामने अचानक आ गई और ड्राइवर ने उसे देखा ही नहीं। उसने सीधे गाड़ी आगे बढ़ा दी और यह हादसा हो गया। मां की गोद में ही कुछ देर तड़पने के बाद मासूम की जान निकल गई।
घटना कैलाश टॉकीज गंगवाल कोठी के पास की है। कचरा फेंकने आई मां के पीछे-पीछे अंशुल अग्रवाल की 2 साल की बेटी कायु अग्रवाल भी आ गई थी। ड्राइवर को साइड में खड़ी बच्ची दिखी नहीं और उसने गाड़ी आगे बढ़ा दी। पहला पहिया, फिर पिछला पहिया बच्ची के ऊपर से गुजर गया।
हादसा पास की बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। ड्राइवर को लगा कि कुछ पहिए के नीचे आया है, उसने गाड़ी को रोका, लेकिन तब तक पिछला पहिया भी उसके ऊपर से गुजर गया। गाड़ी को रोककर ड्राइवर युसूफ खान ने बच्ची को उठाकर उसकी मां की गोद में दे दिया और गाड़ी लेकर भाग निकला।
कुछ देर फडफ़ड़ाए हाथ-पैर, फिर हो गई शांत
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। बच्ची की मां नेहा अग्रवाल उसे गोद में लेकर अस्पताल के लिए दौड़ी। कायु तड़प रही थी और जोर-जोर से अपने हाथ-पैर फडफ़ड़ा रही थी। कुछ देर बाद वह शांत हो गई। परिजन उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मां को मलाल, काश! बेटी पर ध्यान रहता...
घटना के समय गाड़ी तेज रफ्तार में नहीं थी, बस कमी थी तो सतर्कता की। बच्ची की मां नेहा जब कचरा फेंकने आई तो उनकी बेटी भी साथ आ गई। कचरा डालने के बाद उन्हें बच्ची नहीं दिखी। ड्राइवर भी पीछे देख रहा था। जैसे ही उसने गाड़ी स्टार्ट कर आगे बढ़ाई हादसा हो गया। नेहा को यही मलाल है कि काश वह अपनी बच्ची पर ध्यान रखती तो यह हादसा नहीं होता।
बच्ची के ऊपर से गाड़ी निकलने का मंजर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ
मल्टी के सामने ही बंगले में सीसीटीवी कैमरा लगा है। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। कचरा गाड़ी में क्षेत्र के लोग कचरा डाल रहे थे। गाड़ी का हेल्पर कचरा डालने में लोगों की मदद कर रहा था। चालक दूसरी साइड से ड्राड्रविंग सीट पर आया। पहले उसने बोतल निकालकर पानी पिया, और उसके बाद ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। अचानक तीन साल की बच्ची ड्राइविंग सीट के पहिए के पास नजर आती है। स्टार्ट करने पर चालक के आगे गाड़ी बढ़ाते ही बच्ची को बंपर की टक्कर लगती है, वह सड़क पर गिरती है। पहले पहिया निकलने के बाद दूसरा पहिया भी उसके ऊपर से गुजर जाता है। यह घटनाक्रम मात्र 15 से 20 सेकेंड का है। चालक आगे गाड़ी रोकता है। सड़क पर बच्ची को उठाता है, और मां की गोद में थमा देता है। बच्ची की हालत देखकर मां के होश उड़ जाते हैं। मौके पर चीख-पुकार मच जाती है। एक युवक बाइक पार्किंग से निकालकर लाता है और पड़ोसन से दुपट्टा लेकर बाइक पर बैठकर अस्पताल लेकर दौड़ती है। लोगों का कहना है कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी। चालक का नाम साजिद खान बताया गया है। यह गाड़ी वार्ड-65 की है। इंदरगंज थाना पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
नागेंद्र सिकरवार सीएसपी ने बताया कि घटना के बाद वाहन जब रुका तब उसके नीचे कायू का मृत शरीर पड़ा हुआ था। इंदरगंज पुलिस ने नगर निगम के कचरा कलेक्शन करने वाले वाहन के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









