कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन, रोड किनारे बैठकर मांगा पानी, कहा-सड़क बनाओ

Oct 15 2021

ग्वालियर। शहर की सड़कों की बिगड़ी हालत को लेकर कांग्रेस ने अलग तरह से विरोध जताते हुए इसके लिए प्रदेश सरकार को निकम्मा करार देने के साथ ही नगर निगम की जमकर आलोचना की। कुछ अलग इस धरने को इसलिए माना जा सकता है कि कांग्रेसियों ने सड़क के दोनों ओर कम से कम आधा किलोमीटर तक बैठकर जमकर नारेबाजी की। इसमें स्थानीय नागरिकों ने भी पूरा साथ दिया। उल्लेखनीय है कि शहर में सड़कों की जो हालत वर्तमान में हैं, वह कभी नहीं रही, इसके बावजूद इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।
ग्वालियर विधानसभा की टूटी फूटी सड़कों को शीघ्र बनवाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व मे गेंडे वाली सडक पर सांकेतिक धरना दिया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए सुनील शर्मा ने कहा की गेंडे वाली सड़क का पूरा क्षेत्र दुर्दशा का शिकार है। रोज बुजुर्ग,माता, बहनें चोटिल हो रहे हेैं, पानी का भीषण संकट हेै लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा। रात भर पानी का इंतजार करने के बावजूद भी पानी उपलब्ध नहीं है। कई बार प्रशासन को अवगत कराया पर निकम्मा शासन व प्रशासन घोर लापरवाही कर रहा है। इस मौके पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा की यदि सड़क और पानी की समस्या हल नहीं हुई तो कांग्रेस यहां जनता के साथ मिलकर निगम और प्रशासन की नींद हराम कर देगी। धरने को वीरसिंह तोमर व ब्लॉक अध्यक्ष मुनेन्द्र भदौरिया ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर जेएच जाफरी, वीरसिंह तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष अतुल जैन, मुनेंद्र भदौरिया, केके चौहान, संजय नरवरिया, गौरव शर्मा, मौउनुदीन, विक्रम शर्मा, मदन शर्मा, मोबीन खान, संतोष उस्मानी, मुन्ना लाल खरे, मेहरबान यादव, मोनू राजावत, सालम भाई, अमीर हुसैन, शमशाद अली, लाला भाई, आफताब, प्रमोद राजोरिया, राहुल माहौर, राशिद, अमीर खान आदि शामिल थे।