दशहरे पर नगर निगम आयुक्त ने फायर बिग्रेड में वाहनों का पूजनकर फायर रेसक्यू बुलट की सवारी की
Oct 15 2021
ग्वालियर। दशहरे पर नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल फायर बिग्रेड में वाहनों का पूजन करने के लिए पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने नगर निगम के फायर ब्रिगेड के बेड़े में शामिल सभी हैवी एवं मध्यम दर्जे की मशीनों की जानकारी ली और उनका पूजन किया। इसके बाद जब वह नगर निगम के दमकल दस्ते में मौजूद वाहनों का अवलोकन कर रहे थे तो उनकी नजर फायर रेसक्यू बुलट पर पड़ी और वह खुद को रोक नहीं पाए। पहले तो बुलट के बारे में पूरी जानकारी ली, फिर हैलमेट मंगाया और हो गए बुलट पर सवार। निगम आयुक्त को बुलट की सवारी करते देखने के लिए कर्मचारियों की भीड़ लग गई।
इस बुलट का उपयोग आग पर काबू पाने के लिए किया जाता है। नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने शुक्रवार को विजयदशमी के पर्व पर नगर निगम की फायर ब्रिगेड शाखा में पहुंचकर फायर रेस्क्यू वाहनों का पूजन किया। इस दौरान संकरी गलियों में भी पहुंचकर आग की घटनाओं पर काबू पाने वाली फायर मोटरसाइकिल को देखा। निगमायुक्त को बताया गया कि ग्वालियर चूंकि पुराना शहर है, इसके चलते आज भी पुराने ग्वालियर में मात्र तीन से चार फीट चौड़ी गलियां हैं, लेकिन इनके अंदर काफी बड़ी आबादी रहती है। ऐसे में आगजनी होने पर भारी वाहन वहां पर नहीं जा पाते हैं तो ऐसी स्थिति में बुलट में लगे दमकल उपकरणों से आग पर काबू पाया जाता है। इस दौरान निगमायुक्त ने अपर आयुक्त संजय मेहता सहित फायर ब्रिगेड के कर्मचारी एवं अधिकारियों के साथ विधि विधान से वाहनों का पूजन किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









