विजयदशमीं पर पुलिस लाइन में पूजे शस्त्र एसएलआर राइफल से आईजी, डीआईजी व एसपी ने किए फायर
Oct 15 2021
ग्वालियर। दशहरा की सुबह पुलिस लाइन गोलियों की आवाज से गूंज उठी। एक के बाद एक गोलियों की आवाज से आसपास के लोग सकते में आ गए फिर समझ में आया कि पुलिस अफसर विजय दशमीं (दशहरा) का त्यौहार बना रहे हैं। दशहरा के मौके पर पुलिस लाइन में पारंपरिक पहनावे व अंदाज में शस्त्रों का पूजन किया गया। इसके बाद आईजी, डीआईजी व एसपी सहित अन्य पुलिस अफसरों ने एसएलआर राइाफल से गोलियां चलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान ग्वालियर एसपी अमित सांघी बार-बार पूछते नजर आए पिस्टल की गोलियां कहां हैं। उस समय पिस्टल में गोलियां नहीं थीं। उनकी इच्छा पिस्टल से फायर करने की थी।
बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की विजय के पर्व विजयादशमी पर पुलिस विभाग में भी शस्त्र पूजन करने की परंपरा रही है। इसी परंपरा के अनुसार पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में पूरे विधि विधान एवं नियमों के अनुसार शस्त्रों एवं पुलिस के वाहनों का पूजन किया गया। साथ ही जिलें की खुशहाली एवं उन्नति के लिए हवन का आयोजन भी किया गया। शस्त्र पूजन एवं हवन कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ समस्त जिलेवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी गई।
पुलिस लाइन ग्वालियर में आयोजित दशहरा पूजन कार्यक्रम में आईजी अविनाश शर्मा, डीआईजी राजेश हिंगणकर, एसपी ग्वालियर अमित सांघी, एएसपी सतेन्द्र सिंह तोमर, हितिका वासल, जयराज कुबेर, आरआई रंजीत सिंह सबसे पहले हवन में भाग लेकर खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद पुलिस विभाग के सबसे पुरानी राइफल-303 सहित आधुनिक पिस्टल व गन का पूजन किया गया। शस्त्रों एवं वाहनों का पूजन करते हुए विश्व शांति, समृद्धि, राष्ट्रीय एकता के लिए प्रार्थना की गई । साथ ही वर्तमान में कोरोना संक्रमण के मुश्किल समय में पुलिस की भूमिका का निर्वहन तथा जिम्मेदारियों को पूरा कर पाने के लिए प्रेरणा एवं शक्ति की प्रार्थना करते हुए जिलेवासियों के लिए शांति, सौहार्द एवं संपन्नता की कामना की गई।
पहली गोली आईजी ने चलाई फिर चलीं गोलियां
ग्वालियर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन के बाद शस्त्रों का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर आईजी ग्वालियर जोन अविनाश शर्मा ने एसएलआर राइफल से पहला हर्ष फायर किया। इसके बाद डीआईजी राजेश हिंगणकर, एसपी अमित सांघी, एएसपी सतेन्द्र तोमर, एएसपी हितिका वासल, एएसपी जयराज कुबेर व रक्षित निरीक्षक रंजीत सिंह ने गोलियां चलाकर दशहरा मनाया।
त्यौहार ऐसे मनाए दूसरों को परेशानी न हो
दशहरा के अवसर पर आईजी ग्वालियर ने शहर के लोगों से अपील की है कि त्यौहार इस तरह मनाएं कि किसी दूसरों को परेशानी न हो। दशहरा पर जगह-जगह आयोजन होंगे इसलिए कोविड गाइडलाइन का जरूर ध्यान रखें। घरों को सूना न छोड़ें। पुलिस पेट्रोलिंग करेगी, लेकिन आप भी सतर्क रहें। एएसपी अमित सांघी ने कहा है कि दशहरा पर पूरे शहर में पुलिस अलर्ट मोड पर है। सभी कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए त्यौहार मनाएं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









