दशहरा आज: महाराज बाड़ा समेत प्रमुख बाजारों में खरीदारों की उमड़ी भीड

Oct 14 2021

ग्वालियर। दीवाली धनतेरस से पूर्व आए पुष्य नक्षत्र ने कई दिनों से बाजारों की रौनक बढ़ा दी। गुरुवार को सुबह से बाजारों में खरीदारों की भीड़ दिखाई दे रही है। महाराज बाड़ा, उपनगर ग्वालियर और मुरार के कई बाजारों में आमजन जमकर खरीदारी कर रहे हैं। चूंकि कल दशहरा का पर्व है। त्यौहारी पर्व को देखते हुए लोग ज्वैलरी, रेडीमेड गारमेंट, गृह सज्जा, टू व्हीलर की दुकानों, इलेट्रोनिक दुकानों पर दिखाई दे रहे हैं। वहीं जमीन-जायदाद की भी जमकर खरीदारी हो रही है। दीवाली से पूर्व ही बाजारों में आई रौनक से व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। हालांकि इलेक्ट्रोनिक शोरुमों और बर्तनों की दुकानों पर अपेक्षा से कम भीड़ खरीदारी के लिए आ रही है। व्यापारियों ने बताया कि दुकानों में माल अधिक भर लिया है।                           
कपड़ों की दुकानों पर रही भारी भीड़
पुष्य नक्षत्र पर बाजारों में कपड़ों की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ है। कपड़ों की दुकानों पर ग्रामीण महिलाओं और शहरी महिलाओं ने जमकर खरीदारी कर रहे हैं। कई गारमेंट व्यापारियों ने बताया कि इस बार गारमेंट की बिक्री अच्छी हो रही है। व्यापारियों ने बताया कि इस बिकवाली को देखते हुए धनतेरस पर अच्छा व्यापार होने की संभावना है।
आभूषणों की दुकानों पर भीड़
गुरुवार को सराफा बाजार में ज्वैलरी और आभूषणों की दुकान पर लोगों का अच्छा रिस्पांस देखने को मिला। शहरवासियों और ग्रामीणो ने आभूषण व ज्वैलरी बुक करवाई है। इधर टूव्हीलर शोरूम पर भी वाहनों को अच्छी तरह से सजाकर रखा गया है। ग्राहकों के लिए हर प्रकार के मॉडल रखे गए है।
तीन दिन बंद रहेंगे बैंक
आज दशहरा है। इसके बाद शनिवार और फिर रविवार को बैंक  में केवल तीन दिन बंद रहेंगे। ऐसे में दिवाली पर्व के लिए खरीदारी करने वाले लोगों द्वारा बैंकों से खूब लेन-देन होने की उम्मीद जताई जा रही है। इधर, बैंकों ने भी मुनाफे को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। गुरुवार को लोगों की बैंकों में भीड़ उमड़ रही है। वहीं दिवाली पर लेनदेन के लिए ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए स्टेट बैंक सहित अन्य बड़ी बैंक ने भी तैयारी कर ली है।